Varanasi: नमो घाट पर गार्ड और नाविकों की दबंगई, बिहार से आए युवकों को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
Varanasi News: वाराणसी में नमो घाट पर सिक्योरिटी गार्ड और नाविकों व अन्य लोगों पर पर्यटकों की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना गेट नंबर दो पर देर रात हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट के आदमपुर थाना अंतर्गत नमो घाट पर पर्यटकों के साथ मारपीट की घटना एक बार फिर सामने आई है। बिहार के भभुआ से नमो घाट घूमने आए युवकों को गेट नंबर दो पर सिक्योरिटी गार्ड और कुछ नाविकों ने मिल कर लाठी-डंडे और लात-घूसों से पिटाई की।
मारपीट का वीडियो वायरल
मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में गेट नंबर दो के पास पांच-छह लोग युवकों को घेरकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। इस मामले में घायल युवकों द्वारा आदमपुर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
क्या है पूरा मामला
सोमवार रात करीब 10 बजे भभुआ निवासी दुरेश अंसारी (23) अपने दोस्त मो. राकीब, अरमान फारुकी समेत पांच युवकों के साथ नमो घाट घूमने पहुंचा था। रात में घाट बंद होने के बाद सभी गेट नंबर दो से वाहन स्टैंड की ओर बढ़ रहे थें। गेट बंद होने पर युवकों ने सामने मौजूद गार्ड से गेट खोलने की बात कही तो वह विवाद करने लगा।
आरोप है कि इसके बाद वहां मौजूद कुछ सिक्योरिटी गार्ड और नाविकों ने युवकों को घेर लिया और उनकी लाठी-डंडे और लात- घूसों से पिटाई की। जैसे-तैसे सभी युवक वहां से बच कर राजघाट की ओर गए। फिर कुछ लोगों की मदद से आदमपुर पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन नमो घाट पर पुलिस चौकी होने के बावजूद चौकी प्रभारी या कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। तब तक मारपीट करने वाले सिक्योरिटी गार्ड और नाविक मौके से भाग गए थे।
युवकों को घेरकर पिटाई करते नजर आ रहे मनबढ़
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें नमो घाट गेट नंबर दो के पास पांच-छह लोग युवकों को घेरे हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग युवकों पर लगातार हाथ चला रहे हैं, जबकि सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी पहना व्यक्ति लाठी से सभी की पिटाई कर रहा है।
बता दें कि नमो घाट पर आए दिन पर्यटकों के साथ बदसलूकी और मारपीट की घटनाएं सामने आती हैं। घाट पर अराजकता पर नियंत्रण और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए नमो घाट पुलिस चौकी स्थापित की गई है। चौकी पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद घाट पर अराजकता का माहौल है।
इसे भी पढ़ें; Chandauli News: महंत राजूदास बोले, काशी-मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण के लिए जरूरत पड़ी तो होगी कारसेवा
नमो घाट पर 24 मई को हुई थी राजेश जायसवाल उर्फ चिंटू हत्या
नमो घाट पर पर्यटकों के साथ मारपीट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 मई को सोनभद्र निवासी पर्यटक राजेश जायसवाल उर्फ चिंटू (19) की हत्या के मामले में भी सिक्योरिटी गार्डों पर ही मारपीट का आरोप लगा था। गेट नंबर एक पर चिंटू और उसके दोस्तों को सिक्योरिटी गार्डों ने घेरकर लाठी-डंडे से पीटा था। गंभीर चोट लगने के बाद चिंटू की मौत हो गई थी। इस मामले में आदमपुर पुलिस ने चंदौली निवासी सिक्योरिटी गार्ड पवन यादव, सूरज यादव, चोलापुर निवासी मनीष यादव और मिर्जापुर निवासी राहुल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने सुरक्षा एजेंसी बाबा सिक्योरिटी सर्विस के संचालक आशापुर निवासी अनुज सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, पर्यटक की मौत और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के मामले में स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक अमरेंद्र तिवारी की तहरीर पर रॉबर्ट्स ग्रुप समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।