फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gen Alpha staged protest in Azamgarh over shortage of teachers at Smith College

Azamgarh: स्मिथ कॉलेज में शिक्षकों की कमी पर जेन अल्फा ने दिया धरना, 48 घंटे में दोबारा प्रदर्शन की चेतावनी

Tue, 18 Aug 2026 05:26 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 18 Aug 2026 05:26 PM IST
सार

Azamgarh News: स्मिथ कॉलेज में शिक्षकों की कमी पर जेन अल्फा ने धरना दिया। 48 घंटे में शिक्षकों की कमी पूरी न होने पर दोबारा प्रदर्शन की चेतावनी दी। 

विज्ञापन
Gen Alpha staged protest in Azamgarh over shortage of teachers at Smith College
स्मिथ कॉलेज में शिक्षकों की कमी पर जेन अल्फा ने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अजमतगढ़ स्थित स्मिथ इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी और फीस वसूली के विरोध में मंगलवार को सैकड़ों छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के अध्यापकों की तत्काल नियुक्ति की मांग की। प्रधानाचार्य ने 48 घंटे में शिक्षकों की व्यवस्था का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। वहीं छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षकों की कमी पूरी नहीं होती है तो वह दोबारा प्रदर्शन को बाध्य होंगे। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
छात्र सुबह सात बजे कॉलेज के बाहर जमा हुए और करीब दो घंटे तक नारेबाजी की। उनका आरोप है कि जून महीने से भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के अध्यापक नहीं हैं। करीब नौ वर्षों से गणित का कोई प्रवक्ता भी विद्यालय में नहीं है। इससे इन विषयों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। विद्यालय में 1100 से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं और नामांकन जारी है। 
विज्ञापन


छात्रों ने सवाल उठाया कि जब अध्यापक नहीं हैं, तो इन विषयों के नाम पर प्रति छात्र 50 रुपये फीस क्यों ली जा रही है। उन्होंने मांग की कि शिक्षकों की नियुक्ति तक यह फीस न ली जाए। प्रधानाचार्य रामनकुल राव ने फीस वसूली के आरोप से इंकार किया। उन्होंने कहा कि छात्रों से केवल सरकारी फीस ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gen Alpha staged protest in Azamgarh over shortage of teachers at Smith College
स्मिथ कॉलेज में शिक्षकों की कमी पर जेन अल्फा ने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला

छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पर जीयनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उपनिरीक्षक श्याम जी यादव ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद प्रधानाचार्य रामनकुल राव ने छात्रों को 48 घंटे में शिक्षकों की व्यवस्था का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना खत्म कर दिया।

छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर अध्यापक उपलब्ध नहीं कराए गए तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्रीकांत गुप्त के मौके पर नहीं पहुंचने से छात्रों में नाराजगी थी। छात्रों ने कहा कि विद्यालय प्रशासन को उनकी पढ़ाई और भविष्य को गंभीरता से लेना चाहिए। प्रदर्शन में असिका भारती, असिका मौर्या, अन्नू और अर्पिता सहित सैकड़ों छात्र शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed