JEECUP Admit Card: दो जून से UP पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, जीकप ने जारी किया प्रवेश पत्र, तुरंत करें डाउनलोड
UP Polytechnic Admit Card 2026: जीकप ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 2 से 9 जून 2026 तक सीबीटी मोड में आयोजित होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEECUP UP Polytechnic Admit Card 2026: संयुक्त प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी की है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की जरूरत होगी। प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय समेत जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस टेस्ट 2 से 9 जून तक
जीकप 2026 परीक्षा का आयोजन 2 जून से 9 जून 2026 तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी और प्रश्नपत्र हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रश्नपत्र में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर देने पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य होगा। साथ ही परीक्षार्थियों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।
यह प्रवेश परीक्षा राज्य के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और अन्य डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- 'UP Polytechnic Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।