सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   ISC Revaluation Result 2026 Released at CISCE Results Portal; Improvement Exams Begin June 15

ISC Revaluation Result 2026: CISCE ने जारी किया 12वीं का री-इवैल्यूएशन रिजल्ट, 15 जून से इम्प्रूवमेंट परीक्षा

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 12 Jun 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार

ISC Revaluation Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने ISC (कक्षा 12) रीवैल्यूएशन रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। वहीं, ISC इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 का आयोजन 15 जून से 1 जुलाई तक किया जाएगा।
 

ISC Revaluation Result 2026 Released at CISCE Results Portal; Improvement Exams Begin June 15
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

ISC Revaluation Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने कक्षा 12 (ISC) का रीवैल्यूएशन रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह परिणाम उन छात्रों के लिए जारी किया गया है जिन्होंने अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट होने पर उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था।



छात्र अपना रीवैल्यूएशन रिजल्ट CISCE के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा संशोधित अंक DigiLocker पर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

15 जून से शुरू होंगी इंप्रूवमेंट परीक्षाएं

रीवैल्यूएशन रिजल्ट जारी होने के साथ ही CISCE ने ISC इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 का कार्यक्रम भी लागू कर दिया है। ये परीक्षाएं 15 जून 2026 से शुरू होंगी और 1 जुलाई 2026 तक चलेंगी।

इम्प्रूवमेंट परीक्षा उन छात्रों को अपने अंकों में सुधार का अवसर देगी जो किसी विषय में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। परीक्षा में गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, अंग्रेजी, कंप्यूटर साइंस, मनोविज्ञान, भूगोल, बिजनेस स्टडीज समेत कई प्रमुख विषय शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ISC Improvement Exam 2026: महत्वपूर्ण परीक्षा कार्यक्रम

तिथि समय विषय
15 जून सुबह 9 बजे Art Paper (Crafts ‘A’)
15 जून दोपहर 2 बजे Mathematics, Mass Media & Communication
17 जून दोपहर 2 बजे Political Science, Commerce, Chemistry Paper-1
19 जून सुबह 9 बजे Art Paper 4
19 जून दोपहर 2 बजे History, Sociology, Accounts, Physics Paper-1, Home Science Paper-1
22 जून दोपहर 2 बजे Economics, Biology Paper-1, Legal Studies
23 जून सुबह 9 बजे Art Paper 1
23 जून दोपहर 2 बजे English Paper-1 (English Language)
24 जून दोपहर 2 बजे English Paper-2 (Literature in English)
25 जून सुबह 9 बजे Art Paper 2
25 जून दोपहर 2 बजे Bengali, Hindi, Malayalam, Nepali, Elective English, Fashion Designing Paper-1
29 जून दोपहर 2 बजे Psychology, Computer Science Paper-1
30 जून दोपहर 2 बजे Indian Music (Hindustani), Physical Education, Environmental Science
1 जुलाई दोपहर 2 बजे Geography
विज्ञापन

इस वर्ष में कैसा रहा रिजल्ट?

इस वर्ष ISC (कक्षा 12) परीक्षा 2026 में कुल 99.13 प्रतिशत छात्र सफल रहे। कुल 1,02,414 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की।

छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.48 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 98.81 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इसके अलावा वर्ष 2025 के मुकाबले इस बार परिणाम में मामूली सुधार भी देखने को मिला। 2025 में कुल पास प्रतिशत 99.02 प्रतिशत था, जो 2026 में बढ़कर 99.13 प्रतिशत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed