{"_id":"6a2a81b2f2830b00a100600e","slug":"ignou-phd-admission-2026-begins-apply-for-doctoral-programmes-in-36-subjects-by-july-1-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IGNOU PhD Admission: इग्नू से पीएचडी करने का मौका, 36 विषयों में दाखिले के लिए आवेदन शुरू; जानें सबके नाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IGNOU PhD Admission: इग्नू से पीएचडी करने का मौका, 36 विषयों में दाखिले के लिए आवेदन शुरू; जानें सबके नाम
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Thu, 11 Jun 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार
IGNOU PhD Admission 2026: दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के लिए 36 विषयों में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान और राजनीति विज्ञान समेत कई विषयों में पीएचडी कार्यक्रमों की पेशकश की जा रही है।
IGNOU, इग्नू
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
IGNOU PhD Admission 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से 1 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश प्रदान कर रहा है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।
विश्वविद्यालय के अनुसार, आवेदन पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि से 21 दिनों के भीतर आवेदन पत्र जमा करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
देखें पूरी लिस्ट
| क्रमांक | विषय | कोड |
|---|---|---|
| 1 | मनोविज्ञान | PhDPC |
| 2 | मानव विज्ञान | PhDAN |
| 3 | राजनीति विज्ञान | PhDPS |
| 4 | लोक प्रशासन | PhDPA |
| 5 | जैव रसायन विज्ञान | PhDBC |
| 6 | रसायन विज्ञान | PhDCHEM |
| 7 | भूगोल | PhDGOG |
| 8 | भूविज्ञान | PhDGY |
| 9 | जीव विज्ञान | PhDLS |
| 10 | भौतिकी | PhDPH |
| 11 | सांख्यिकी | PhDSTAT |
| 12 | गणित | PhDMT |
| 13 | संस्कृत | PhDSK |
| 14 | हिंदी | PhDHIN |
| 15 | अंग्रेजी | PhDENG |
| 16 | कंप्यूटर विज्ञान | PhDCS |
| 17 | शिक्षा | PhDES |
| 18 | दूरस्थ शिक्षा | PhDDDE |
| 19 | पर्यावरण विज्ञान | PhDEV |
| 20 | ललित कला | PhDPVA |
| 21 | रंगमंच | PhDPVA |
| 22 | संगीत | PhDPVA |
| 23 | नृत्य | PhDPVA |
| 24 | समाज कार्य | PhDSW |
| 25 | प्रबंधन | PhDMGMT |
| 26 | वाणिज्य | PhDCOM |
| 27 | पोषण विज्ञान | PhDFN |
| 28 | बाल विकास | PhDCD |
| 29 | गृह विज्ञान | PhDHC |
| 30 | व्यावसायिक शिक्षा | PhDVE |
| 31 | विकास अध्ययन | PhDDV |
| 32 | जेंडर एवं डेवलपमेंट अध्ययन | PhDGDS |
| 33 | अनुवाद अध्ययन | PhDTT |
| 34 | फ्रेंच | PhDFL |
| 35 | अरबी | PhDAL |
| 36 | पत्रकारिता एवं जनसंचार | PhDJMC |
कैसे करें आवेदन?
- पहले आप IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in या प्रवेश पोर्टल पर जाएं।
- अब "New Registration" पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएं। इसके लिए नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- प्राप्त यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- PhD कार्यक्रम का चयन करें और आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक विवरण भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- भरे गए सभी विवरणों की जांच करें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।