सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   AIBE 21 Answer Key 2026 Released, Candidates Can Download Provisional Responses Online

AIBE 21 Answer Key 2026: एआईबीई-21 परीक्षा की उत्तरकुंजी हुई जारी, 17 जून तक दर्ज कराएं आपत्ति, जानें तरीका

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 11 Jun 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार

AIBE 21 Answer Key OUT: परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए प्रश्नों और उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

AIBE 21 Answer Key 2026 Released, Candidates Can Download Provisional Responses Online
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

AIBE 21 Answer Key 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE 21) 2026 की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से सेट ए, बी, सी और डी की  उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से आंसर-की देख सकते हैं और उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

17 जून तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

उम्मीदवारों के लिए ऑब्जेक्शन ट्रैकर विंडो 10 जून 2026 को रात 8 बजे से खुल चुकी है, जो 17 जून 2026 को रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रोविजनल आंसर-की का ध्यानपूर्वक मिलान करें और किसी भी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर उसे ऑनलाइन दर्ज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवार ऑब्जेक्शन विंडो के दौरान केवल एक बार ही आपत्ति जमा कर सकेंगे। हालांकि, वे एक से अधिक प्रश्नों पर आपत्ति उठा सकते हैं, लेकिन सभी आपत्तियां एक ही बार में दर्ज करनी होंगी। समय सीमा समाप्त होने के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन

कितना लगेगा आपत्ति शुल्क?

एक बार आपत्तियां जमा करने के बाद उम्मीदवार उन्हें संशोधित, अपडेट या दोबारा जमा नहीं कर सकेंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम सबमिशन से पहले अपनी सभी आपत्तियों की अच्छी तरह जांच कर लें और सुनिश्चित कर लें कि दी गई जानकारी सही है।

यदि उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियां सही पाई जाती हैं, तो प्रति प्रश्न जमा की गई 500 रुपये की आपत्ति शुल्क राशि वापस कर दी जाएगी। वहीं, गलत या अस्वीकार की गई आपत्तियों के लिए शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

कैसे दर्ज कराएं आपत्ति

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Objection Tracker Window लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने प्रश्न-पत्र का सेट (A, B, C या D) चयनित करें।
  • जिस प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसे चुनें।
  • अपनी आपत्ति के समर्थन में जरूरी दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करें।
  • प्रति प्रश्न 500 रुपये की निर्धारित फीस ऑनलाइन जमा करें।
  • सभी विवरण और आपत्तियों को ध्यान से जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed