Rajasthan BSTC Result 2026: राजस्थान प्री-डीएलएड रिजल्ट देखने का लिंक हुआ एक्टिव, अच्छे से समझ लें सभी स्टेप्स
Rajasthan BSTC Result 2026: राजस्थान प्री-डीएलएड का रिजल्ट जारी हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 20 मई को आयोजित हुई थी। अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके लिए सामान्य वर्ग को 50% और आरक्षित वर्ग को 45% अंक जरूरी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Pre DElEd Result 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने राजस्थान बीएसटीसी (Pre D.El.Ed) परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज 10 जून को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार predeledraj2026.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना परिणाम देख सकते हैं।
20 मई को हुई थी परीक्षा
राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) 2026 परीक्षा का आयोजन 20 मई 2026 को दो शिफ्टों में किया गया था। ओएमआर आधारित यह परीक्षा तीन घंटे की थी। परीक्षा राजस्थान के सभी 41 जिलों में बनाए गए 1,774 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
काउंसलिंग के लिए कितने अंक जरूरी?
वीएमओयू ने काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के लिए न्यूनतम अर्हता अंक निर्धारित किए हैं। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार मेरिट आधारित प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे।
| श्रेणी | न्यूनतम अर्हता अंक |
|---|---|
| सामान्य वर्ग | 50% |
| SC/ST/OBC/दिव्यांग/सामान्य वर्ग की विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएं | 45% |
काउंसलिंग के लिए तैयार रखें ये दस्तावेज
रिजल्ट जारी होने के बाद अब जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है-
- आवेदन पत्र
- 10वीं और 12वीं की अंकतालिका
- बैंक पासबुक
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विधवा उम्मीदवारों के लिए पति का मृत्यु प्रमाण पत्र एवं शपथ पत्र
- तलाकशुदा/परित्यक्ता महिलाओं के लिए न्यायालय का आदेश और शपथ पत्र
- दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 40 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र
कैसे डाउनलोड करें राजस्थान प्री-डीएलएड का रिजल्ट?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
- होमपेज पर Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।