सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UGC NET June 2026 City Intimation Slip out at ugcnet.nta.nic.in; Exam From 22 June to 30 June

UGC NET City Slip OUT: यूजीसी नेट जून परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, ऐसे पता करें किस शहर में होगा आपका एग्जाम

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 10 Jun 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार

UGC NET June 2026 City Slip: एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी है। इसकी मदद से अभ्यर्थी जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा, ताकि वे उसी अनुसार अपनी यात्रा योजना बना सकें। परीक्षा 22 जून से शुरू होगी।
 

UGC NET June 2026 City Intimation Slip out at ugcnet.nta.nic.in; Exam From 22 June to 30 June
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

UGC NET June 2026 City Intimation Slip: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जून 2026 सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित होने वाली है। पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।



उम्मीदवारों को सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से उम्मीदवारों को यह जानकारी मिलेगी कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन

यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड कब आएगा?

अभ्यर्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड अलग-अलग दस्तावेज हैं। सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी देती है, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा पता एडमिट कार्ड में दिया जाएगा। एनटीए के अनुसार, प्रवेश पत्र परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

यूजीसी नेट परीक्षा कब होगी?

जून सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा देशभर में 87 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा निम्न तिथियों पर होगी-

  • 22 जून 2026
  • 23 जून 2026
  • 24 जून 2026
  • 25 जून 2026
  • 29 जून 2026
  • 30 जून 2026

समस्या होने पर कहां करें संपर्क?

यदि किसी उम्मीदवार को सिटी स्लिप डाउनलोड करने में परेशानी आती है, तो वह एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेजकर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

यूजीसी नेट की सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध UGC NET Exam City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed