सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Don’t Follow the Crowd: Choose Your College and Branch Based on Interest and Career Goals

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड के बाद सोच-समझकर चुनें कॉलेज और ब्रांच, भीड़ के पीछे भागना पड़ सकता है भारी

आलोक पांडेय, तकनीकी सलाहकार Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 11 Jun 2026 10:22 AM IST
विज्ञापन
सार

JEE Advanced: जेईई एडवांस्ड का परिणाम आने के बाद कॉलेज और ब्रांच चुनना छात्रों के लिए सबसे महत्वपूर्ण फैसला होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि केवल दूसरों की पसंद या लोकप्रियता देखकर निर्णय न लें, बल्कि अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखकर ही सही विकल्प चुनें।

Don’t Follow the Crowd: Choose Your College and Branch Based on Interest and Career Goals
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड-2026 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। हजारों मेधावी छात्र अब देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं। इस समय उनके सामने सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न है कि कौन-सा संस्थान चुनें और कौन-सी शाखा (ब्रांच) चुनें? दुर्भाग्यवश, आज अधिकांश विद्यार्थी और अभिभावक इस निर्णय को गहन सामाजिक धारणाओं और भीड़ की मानसिकता के आधार पर ले रहे हैं।



यदि किसी छात्र से पूछा जाए कि वह कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग या डाटा साइंस क्यों चुनना चाहता है, तो अधिकांश का उत्तर होता है कि इसका बहुत स्कोप है, सब लोग यही ले रहे हैं या इसमें पैकेज अच्छा मिलता है। लेकिन क्या केवल यही कारण पर्याप्त हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं से प्रश्न पूछें

ब्रांच चुनने से पहले हर विद्यार्थी को स्वयं से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न पूछने चाहिए कि मुझे कौन-सा विषय पढ़ने में वास्तव में आनंद आता है, मैं किस प्रकार की समस्याओं को हल करना पसंद करता हूं, क्या मैं इस क्षेत्र में अगले 10 से 15 वर्षों तक काम करते हुए स्वयं को देख सकता हूं, क्या मैं केवल भीड़ का अनुसरण कर रहा हूं, और क्या मैंने उस क्षेत्र के विशेषज्ञों तथा उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं को सही ढंग से समझा है? इन प्रश्नों के ईमानदार उत्तर ही सही कॅरिअर निर्णय लेने में मदद करते हैं।

एआई और डिजिटल स्किल्स को जोड़ें

एआई सिर्फ एक अलग ब्रांच नहीं है, बल्कि एक ऐसी तकनीक है, जो लगभग हर फील्ड में इस्तेमाल होगी। यह सोचना गलत है कि एआई सिर्फ कंप्यूटर साइंस वालों के लिए है। आगे चलकर मैकेनिकल इंजीनियर स्मार्ट मशीनें बनाएंगे, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर एआई-आधारित सिस्टम विकसित करेंगे, बायोटेक इंजीनियर नई दवाओं पर काम करेंगे और टेक्सटाइल व स्पोर्ट्स इंजीनियर भी एआई का इस्तेमाल करेंगे। इसलिए भविष्य उन्हीं का है, जो अपनी ब्रांच के साथ एआई और डिजिटल स्किल्स को जोड़ सकें।

इनोवेटिव सोच है जरूरी 

भविष्य केवल कोड लिखने वालों का नहीं होगा, बल्कि आज असली जरूरत ऐसे इंजीनियरों की है, जो नई समस्याओं के नए समाधान निकाल सकें। चाहे वह ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी समस्याएं हों, शहरी ट्रैफिक सिस्टम हो, या फिर हेल्थकेयर और एनर्जी से जुड़ी चुनौतियां, हर जगह इनोवेशन की जरूरत है। जो छात्र अपनी ब्रांच में रहते हुए 'क्या बेहतर किया जा सकता है' वाली सोच विकसित करते हैं, वही आगे चलकर बड़े प्रोजेक्ट्स में आगे बढ़ते हैं।

  • किसी भी ब्रांच को सिर्फ उसकी लोकप्रियता के आधार पर न चुनें।
  • यह सोचें कि आप किस तरह की समस्याओं को हल करना पसंद करते हैं और उसी दिशा में आगे बढ़ें।
  • अपनी ब्रांच के साथ एआई और डिजिटल स्किल्स को जोड़ने की आदत बनाएं, इससे अवसर कई गुना बढ़ जाते हैं।

 

ब्रांच नहीं, दृष्टिकोण अहम है 

ब्रांच का चयन केवल इसलिए न करें कि वह लोकप्रिय है या अधिकांश छात्र उसे चुन रहे हैं। हर छात्र की रुचि और लक्ष्य अलग होते हैं। इसलिए निर्णय लेते समय अपनी पसंद, योग्यता और भविष्य की योजनाओं को प्राथमिकता दें। सही चुनाव वही है, जो आपकी पहचान और आकांक्षाओं के अनुरूप हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed