सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   IGNOU PhD Admission 2026 Begins: Apply for Doctoral Programmes in 36 Subjects by July 1

IGNOU PhD Admission: इग्नू से पीएचडी करने का मौका, 36 विषयों में दाखिले के लिए आवेदन शुरू; जानें सबके नाम

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 11 Jun 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार

IGNOU PhD Admission 2026: दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र के लिए 36 विषयों में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान और राजनीति विज्ञान समेत कई विषयों में पीएचडी कार्यक्रमों की पेशकश की जा रही है।

IGNOU PhD Admission 2026 Begins: Apply for Doctoral Programmes in 36 Subjects by July 1
IGNOU, इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

IGNOU PhD Admission 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से 1 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश प्रदान कर रहा है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।



विश्वविद्यालय के अनुसार, आवेदन पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि से 21 दिनों के भीतर आवेदन पत्र जमा करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
क्रमांक विषय कोड
1 मनोविज्ञान PhDPC
2 मानव विज्ञान PhDAN
3 राजनीति विज्ञान PhDPS
4 लोक प्रशासन PhDPA
5 जैव रसायन विज्ञान PhDBC
6 रसायन विज्ञान PhDCHEM
7 भूगोल PhDGOG
8 भूविज्ञान PhDGY
9 जीव विज्ञान PhDLS
10 भौतिकी PhDPH
11 सांख्यिकी PhDSTAT
12 गणित PhDMT
13 संस्कृत PhDSK
14 हिंदी PhDHIN
15 अंग्रेजी PhDENG
16 कंप्यूटर विज्ञान PhDCS
17 शिक्षा PhDES
18 दूरस्थ शिक्षा PhDDDE
19 पर्यावरण विज्ञान PhDEV
20 ललित कला PhDPVA
21 रंगमंच PhDPVA
22 संगीत PhDPVA
23 नृत्य PhDPVA
24 समाज कार्य PhDSW
25 प्रबंधन PhDMGMT
26 वाणिज्य PhDCOM
27 पोषण विज्ञान PhDFN
28 बाल विकास PhDCD
29 गृह विज्ञान PhDHC
30 व्यावसायिक शिक्षा PhDVE
31 विकास अध्ययन PhDDV
32 जेंडर एवं डेवलपमेंट अध्ययन PhDGDS
33 अनुवाद अध्ययन PhDTT
34 फ्रेंच PhDFL
35 अरबी PhDAL
36 पत्रकारिता एवं जनसंचार PhDJMC

कैसे करें आवेदन?

  • पहले आप IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in या प्रवेश पोर्टल पर जाएं।
  • अब "New Registration" पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएं। इसके लिए नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • प्राप्त यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • PhD कार्यक्रम का चयन करें और आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक विवरण भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • भरे गए सभी विवरणों की जांच करें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed