सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   JEECUP Counselling 2026 Begins: Choice Filling Open Till June 30, Round 1 Seat Allotment on July 1

JEECUP Counselling 2026: पहले राउंड की जीकप काउंसलिंग शुरू, 30 जून तक भर सकेंगे चॉइस; नोट करें पूरा शेड्यूल

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 25 Jun 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार

JEECUP Counselling 2026: जेईईसीयूपी की राउंड-1 काउंसलिंग 25 जून से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 30 जून तक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग कर सकते हैं। पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम 1 जुलाई को जारी होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 2 से 5 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन कराना होगा।
 

JEECUP Counselling 2026 Begins: Choice Filling Open Till June 30, Round 1 Seat Allotment on July 1
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

JEECUP Counselling 2026: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने पॉलिटेक्निक प्रवेश के लिए राउंड-1 काउंसलिंग प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। पहले राउंड में चॉइस भरने और लॉक करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।



फिलहाल यह काउंसलिंग इंजीनियरिंग और विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। फार्मेसी कार्यक्रमों की काउंसलिंग का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

1 जुलाई को जारी होगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम 1 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, वे फ्रीज या फ्लोट विकल्प चुन सकेंगे। इसके बाद उन्हें 2 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक निर्धारित जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा।

दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 6 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। वहीं, जो अभ्यर्थी पहले राउंड में मिली सीट को छोड़ना चाहते हैं, वे 6 जुलाई को सीट वापसी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

JEECUP Counselling 2026: राउंड-2 का शेड्यूल

कार्यक्रम तिथि
फ्लोट विकल्प वाले उम्मीदवारों के लिए चॉइस फिलिंग/संशोधन 7 से 9 जुलाई 2026
राउंड-2 सीट अलॉटमेंट 10 जुलाई 2026
सीट स्वीकृति व काउंसलिंग शुल्क जमा 11 से 13 जुलाई 2026
दस्तावेज सत्यापन 11 से 14 जुलाई 2026
सीट वापसी 15 जुलाई 2026

JEECUP Counselling 2026: राउंड-3 का शेड्यूल

 

कार्यक्रम तिथि
चॉइस फिलिंग/संशोधन 16 से 17 जुलाई 2026
राउंड-3 सीट अलॉटमेंट 20 जुलाई 2026
सीट स्वीकृति व काउंसलिंग शुल्क जमा 21 से 23 जुलाई 2026
दस्तावेज सत्यापन 21 से 24 जुलाई 2026
सीट वापसी 25 जुलाई 2026
कक्षाओं का शुभारंभ 1 अगस्त 2026

 

विज्ञापन

ऐसे करें चॉइस फिलिंग

काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • जीकप काउंसलिंग पोर्टल पर जाएं।
  • आवेदन संख्या या लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन करें।
  • प्रवेश की संभावना बढ़ाने के लिए अधिकतम उपलब्ध विकल्प भरें।
  • चॉइस को सेव कर अंतिम तिथि से पहले लॉक कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed