JNU Admission 2022: जेएनयू में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
JNU Admission 2022: आधिकारिक वेबसाइट पर जाने पर, उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JNU Admission 2022: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने बुधवार 28 सितंबर, 2022 से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अपने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी छात्र देश की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटिज की सूची में शुमार इस विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में....
आवेदन के लिए क्या करना होगा?
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने पर, उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करना होगा। जेएनयू के एक अधिकारी ने बताया कि इससे एक पोर्टल खुलेगा जहां उम्मीदवार अपने सीयूईटी-यूजी आवेदन संख्या और पासवर्ड के रूप में जन्मतिथि के साथ लॉग इन कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए, उम्मीदवारों को व्यक्तिगत विवरण और योग्यता विवरण के साथ एक ऑनलाइन आवेदन भरना होगा। फिर स्कैन किए गए फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और ओबीसी छात्रों को 250 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को 100 रुपये है। आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। विदेशी नागरिकों को पंजीकरण के लिए 2,392 रुपये का भुगतान करना होगा।
यह भी पढ़ें- BPSC 67th Prelims: बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 30 को, शामिल होने से पहले पढ़ लें अहम टिप्स और गाइडलाइन
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे यूजी एडमिशन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के पंजीकरण करें।
- अब लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X