{"_id":"632bfcee6a6a4b2a631fc955","slug":"jnu-vc-santishree-d-pandit-meets-ugc-chairman-discusses-issues-related-to-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"JNU UGC: जेएनयू की कुलपति ने की यूजीसी अध्यक्ष से मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JNU UGC: जेएनयू की कुलपति ने की यूजीसी अध्यक्ष से मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
Thu, 22 Sep 2022 11:43 AM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:43 AM IST
सार
यूनिवर्सिटी ने बुधवार को एक बयान में बताया कि जेएनयू के कुलपति शांतिश्री पंडित ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के साथ 20 सितंबर 2022 को यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार से मुलाकात की।
विज्ञापन
JNU VC Santishree D. Pandit
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति शांतिश्री धूली पंडित ने यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार से मुलाकात की है। विश्वविद्यालय ने बताया कि इस मुलाकात में उन्होंने अनुदान और फैकल्टी वेतन वृद्धि सहित कई मुद्दों पर चर्चा की है। जेएनयू से जुड़े कई लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए मंगलवार को यह बैठक हुई। बैठक में यूजीसी अध्यक्ष ने जेएनयू के लंबित मामलों को जल्द से जल्द सकारात्मक रूप से देखने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ने क्या बताया
यूनिवर्सिटी ने बुधवार को एक बयान में बताया कि जेएनयू के कुलपति शांतिश्री पंडित ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के साथ 20 सितंबर 2022 को यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार से मुलाकात की। बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
सीएएस (कैरियर उन्नति योजना) आवेदन के लिए समय सीमा के विस्तार, विभिन्न फेलोशिप अनुदान की अवधि, पीएचडी के लिए संकाय के लिए पांच गैर-चक्रवृद्धि वेतन वृद्धि, पेंशन लाभ जारी करने के लंबे समय से लंबित मामले, विभिन्न शीर्षों के तहत अनुदान जारी करने से संबंधित मुद्दे, सहित अन्य पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
मिला आश्वासन
यूजीसी के अध्यक्ष ने जेएनयू के लंबित मामलों को जल्द से जल्द सकारात्मक रूप से देखने का आश्वासन दिया है। विश्वविद्यालय लंबित मुद्दों के प्रभावी समाधान के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) जैसे उच्च अधिकारियों के साथ और अधिक निकटता से जुड़ने के लिए तत्पर है।
कमेंट
कमेंट X