सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   KSEAB 1st PUC Result 2026 out at kseab.karnataka.gov.in; Direct link here to download

Karnataka 1st PUC Result 2026: कर्नाटक प्रथम पीयूसी परीक्षा का परिणाम जारी; ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार

KSEAB 1st PUC Result 2026: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने 1st प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (PUC) का रिजल्ट जारी कर दिया है। विद्यार्थी नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
 

KSEAB 1st PUC Result 2026 out at kseab.karnataka.gov.in; Direct link here to download
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

KSEAB 1st PUC Result 2026: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने कर्नाटक 1st प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (PUC) रिजल्ट 2026 आज 31 मार्च को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Trending Videos


रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन नंबर या SATS नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना हॉल टिकट पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट चेक करते समय किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां चेक करें रिजल्ट?

छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

  • kseab.karnataka.gov.in

परीक्षा और रिजल्ट से जुड़ी अहम जानकारी

  • परीक्षा का आयोजन: 28 फरवरी से 17 मार्च 2026
  • रिजल्ट जारी: 31 मार्च 2026
  • पास होने के लिए न्यूनतम अंक: प्रत्येक विषय में 35%

रीचेकिंग और सप्लीमेंट्री का विकल्प

जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे रीवैल्युएशन या रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जो छात्र एक या अधिक विषयों में पास नहीं हो पाए हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

मेरिट लिस्ट और मार्कशीट से जुड़ी जानकारी

बोर्ड के अनुसार, 1st PUC की कॉपियों का मूल्यांकन कॉलेज स्तर पर किया जाता है, इसलिए कोई केंद्रीय मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। छात्र अपनी विस्तृत मार्कशीट अपने संबंधित कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

रिजल्ट देखने के बाद अपनी मार्कशीट में दर्ज सभी विवरण ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत अपने कॉलेज से संपर्क करें, ताकि समय रहते सुधार किया जा सके।

Karnataka 1st PUC Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Karnataka 1st PUC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर/SATS नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed