सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   RBSE Rajasthan Board 12th Topper List 2026 Check stream wise toppers name marks details in Hindi

RBSE 12th Topper List: विज्ञान में पांच, कला में तीन तो वाणिज्य में एक टॉपर; यहां देखें पूरी लिस्ट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan Board RBSE Class 12th Arts Science Commerce Toppers list: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इस स्टोरी में दिए सीधे लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम के साथ-साथ टॉपर्स के नामों की भी घोषणा कर दी गई है।

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें...

 

RBSE Rajasthan Board 12th Topper List 2026 Check stream wise toppers name marks details in Hindi
RBSE 12th Topper List 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। नतीजों के साथ ही बोर्ड ने इस वर्ष के लिए विद्यार्थियों का कुल पास प्रतिशत भी बताया है। इंटरमीडिएट में दीपिका ने 99.80 और कला संकाय में नव्या मीणा और नरपत ने 99.60% अंकों के साथ टॉप किया है। बोर्ड ने उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है। राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

विज्ञान में पांच परीक्षार्थी ने किया टॉप

विज्ञान में पांच परीक्षार्थी संयुक्त रूप से टॉप किया है। इनके 99.80 प्रतिशत आए हैं। वहीं कला में तीन टॉपर को एक समान 99.60 प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं वाणिज्य में 99.20 फीसदी अंक लाकर एक छात्रा ने टॉप किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान बोर्ड 12वीं के टॉपर्स

राजस्थान 12वीं के परिणाम में विज्ञान संकाय में दीपिका ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वहीं नव्या मीणा और नरपत मीणा ने कला वर्ग में सबसे ज्यादा 99.60 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

 
संकाय नाम पिता का नाम प्राप्तांक प्रतिशत
विज्ञान
 
सोनू मेहरा विनोद मेहरा 499 99.80%
दीपिका रांकावत रामस्वरूप स्वामी
दिव्या भादू सजाराम भादू
निकिता हरफूल
रिषिता बाबूलाल दनवाल
वाणिज्य वर्षा रानी कृष्ण कुमार 496 99.20%
कला
 
नरपत भूराराम 498 99.60%
नव्या मीणा अशोक कुमार मीणा
नैन्सी चौधरी तेजेंद्र कुमार


राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...


सिविस सर्वेंट बनना चाहती हैं दीपिका

टॉपर दीपिका ने बताया कि उन्होंने शेड्यूल बनाकर पढ़ाई की। टाइम टेबल, रिवीजन, सेल्फ स्टडी के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। दीपिका का सपना सिविल सर्विस में जाकर देश सेवा करना है।

RBSE 12th Result 2026: परिणाम के आंकड़े

विज्ञान

  • परीक्षा के लिए पंजीकृत - 2,87,068
  • परीक्षा में शामिल - 2,81,299
  • प्रथम श्रेणी में पास छात्र - 1,46,644
  • प्रथम श्रेणी में पास छात्राएं - 98,736
  • छात्रों का पास प्रतिशत - 97.02%
  • छात्राओं का पास प्रतिशत - 98.34%
  • कुल पास प्रतिशत - 97.52%


कॉमर्स

  • परीक्षा के लिए पंजीकृत - 30,798
  • परीक्षा में शामिल - 30,580
  • प्रथम श्रेणी में पास छात्र - 13,976
  • प्रथम श्रेणी में पास छात्राएं - 8,096
  • छात्रों का पास प्रतिशत - 94.04%
  • छात्राओं का पास प्रतिशत - 92.82%
  • कुल पास प्रतिशत - 93.64%

 

आर्ट्स

  • परीक्षा के लिए पंजीकृत - 5,91,023
  • परीक्षा में शामिल - 5,83,201
  • प्रथम श्रेणी में पास छात्र - 1,56,818
  • प्रथम श्रेणी में पास छात्राएं - 2,27,252
  • छात्रों का पास प्रतिशत - 96.68%
  • छात्राओं का पास प्रतिशत - 98.20%
  • कुल पास प्रतिशत - 97.54%
     

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें...
 

वरिष्ठ उपाध्याय

  • परीक्षा के लिए पंजीकृत - 4,114
  • परीक्षा में शामिल - 4,067
  • प्रथम श्रेणी में पास छात्र - 832
  • प्रथम श्रेणी में पास छात्राएं - 1,328
  • छात्रों का पास प्रतिशत - 96.46%
  • छात्राओं का पास प्रतिशत - 97.77%
  • कुल पास प्रतिशत - 97.20%

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

छात्र अपने मोबाइल फोन के जरिए बहुत आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Rajasthan Board Class 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी कक्षा (12वीं) का चयन करें।
  • रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • छात्र चाहें तो अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं या उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed