सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dwarka School Removes 26 Students Over Unpaid Fees, Parents Plan Legal Action

School: फीस भुगतान न करने पर द्वारका के नामी स्कूल ने 26 बच्चों के नाम काटे, अभिभावक कोर्ट जाने को तैयार

अमर उजाला, ब्यूरो Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 31 Mar 2026 09:02 AM IST
विज्ञापन
सार

Private School Dispute: द्वारका के एक नामी निजी स्कूल में फीस को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। फीस जमा न करने पर स्कूल ने 26 बच्चों के नाम काट दिए, जिसके बाद अभिभावक नाराज हो गए हैं और अब कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।

Dwarka School Removes 26 Students Over Unpaid Fees, Parents Plan Legal Action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI generated
विज्ञापन

विस्तार

Dwarka School: दिल्ली में नए सत्र की शुरूआत से पहले फीस का मामला गरमाता जा रहा है। अब द्वारका के एक स्कूल की ओर से 26 बच्चों के नाम काटे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्कूल की ओर से अभिभावकों को नोटिस भी भेजे गए हैं। अभिभावक स्कूल की इस मनमानी के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले बीते सप्ताह मयूर विहार स्थित सालवान स्कूल ने भी 40 बच्चों के नाम काट दिए थे। 

Trending Videos


स्कूल की ओर से जारी पत्र के अनुसार फीस शैक्षणिक सत्र 2025-26 तक बकाया थी। अभिभावकों को कई बार भुगतान के लिए सूचित किया गया, लेकिन इसके बावजूद फीस जमा नहीं की गई। स्कूल ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली एजुकेशन एक्ट 1973 के नियम 35 के तहत यह कार्रवाई की गई है। स्कूल ने कहा है कि नियम के अनुसार यदि कोई छात्र निर्धारित समय में फीस का भुगतान नहीं करता है, तो स्कूल को उसका नाम रजिस्टर से हटाने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में अभिभावकों से कहा गया है कि वे सात अप्रैल तक स्कूल के प्रशासनिक और लेखा विभाग से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लें। एक अभिभावक ने बताया कि करीब 26 बच्चों के नाम काट दिए गए हैं और उन्हें नोटिस भेजा गया है।

अभिभावकों को भेजे गए पत्र में स्कूल ने कहा है कि स्कूल प्रशासन ने इस संबंध में अभिभावकों को 25 मार्च 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसका अभिभावकों ने जो जवाब दिया उसे असंतोषजनक पाया गया है। जबकि अभिभावकों का कहना है कि वह बकाया फीस का भुगतान कर चुके हैं।

कई स्कूलों के अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

कई स्कूलों के अभिभावकों ने सोमवार सुबह शिक्षा निदेशालय के बाहर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अभिभावक हाथ में विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। प्रदर्शन के बाद अभिभावकों शिक्षा निदेशक से मुलाकात कर उन्हें फीस मामले को लेकर हो रही स्कूलों की मनमानी से परिचित कराया। अभिभावकों ने बताया कि निदेशक से उन्हें आश्वासन मिला है कि स्कूलों से बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed