सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   RBSE 12th Result Analysis: Science and Arts Steady, Commerce Success Rate Falls 93.64% in 2026

RBSE 12th Result 2026: 12वीं के पास प्रतिशत में दिखी गिरावट, जानें पिछले वर्ष की तुलना में कैसा रहा रिजल्ट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 31 Mar 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार

BSER 12th Arts Science Commerce Results: राजस्थान बोर्ड ने इस वर्ष 12वीं के तीनों संकायों के नतीजे जारी कर दिए हैं। आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि वर्ष 2025 की तुलना में 2026 का परिणाम थोड़ा कम रहा है। विशेष रूप से कॉमर्स (वाणिज्य) संकाय के नतीजों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 
 

RBSE 12th Result Analysis: Science and Arts Steady, Commerce Success Rate Falls  93.64% in 2026
RBSE 12th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला-ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज सुबह 10:00 बजे उदयपुर से ऑनलाइन बटन दबाकर कक्षा 12वीं के तीनों संकायों  आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के नतीजे एक साथ घोषित कर दिए हैं।
Trending Videos


बोर्ड ने इस साल महज 20 दिनों के रिकॉर्ड समय में परिणाम जारी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टेबल के माध्यम से समझें पिछले वर्ष की तुलना में कैसा रहा रिजल्ट
 
संकाय वर्ष 2025 वर्ष 2026 बदलाव 
विज्ञान (Science) 98.43% 97.52% 0.91% की कमी
वाणिज्य (Commerce) 99.07% 93.64% 5.43% की बड़ी कमी
कला (Arts) 97.78% 97.54% 0.24% की मामूली कमी
 
  • विज्ञान (Science): पिछले वर्ष के 98.43% के मुकाबले इस साल परिणाम 97.52% रहा। इसमें 0.91% की गिरावट आई है।
  • वाणिज्य (Commerce): इस संकाय में सबसे चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। 2025 में जहां 99.07% छात्र पास हुए थे, वहीं 2026 में यह आंकड़ा गिरकर 93.64% पर आ गया है। यह 5.43% की एक बड़ी कमी को दर्शाता है।
  • कला (Arts): आर्ट्स संकाय में स्थिरता बनी हुई है। 2025 में उत्तीर्ण प्रतिशत 97.78% था, जो इस साल 97.54% रहा। यहां केवल 0.24% की ही थोड़ी कमी देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed