सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   RBSE 12th Result 2026: Check Rajasthan Board Class 12 Results on Mobile, Register for Fast Updates

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मोबाइल पर कैसे देखें; अच्छे से समझें सभी स्टेप्स

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे जारी हो चुका है। सभी छात्र अपने मोबाइल से मिनटों में अपना परिणाम देख सकते हैं।

यहां देखें रिजल्ट
 

RBSE 12th Result 2026: Check Rajasthan Board Class 12 Results on Mobile, Register for Fast Updates
RBSE 12th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला-ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 On Mobile Phone: राजस्थान बोर्ड 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हुआ। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने आज करीब दस बजे कक्षा 12वीं (Arts, Science और Commerce) का रिजल्ट जारी हुआ। 

Trending Videos


रिजल्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग पर नजर बनाए रखें...
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अमर उजाला पर मिलेगा सबसे पहले रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण कई बार छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इससे आपको बार-बार वेबसाइट रिफ्रेश करने या अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भटकने की जरूरत नहीं है और आप सबसे पहले अपना परिणाम देख सकते हैं।

मोबाइल से ऐसे देखें अपना रिजल्ट

छात्र अपने मोबाइल फोन के जरिए बहुत आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Rajasthan Board Class 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी कक्षा (12वीं) का चयन करें।
  • रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • छात्र चाहें तो अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं या उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए जरूरी डिटेल्स

रिजल्ट देखने से पहले छात्र अपनी जरूरी जानकारी तैयार रखें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो:

  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्म तिथि
  • एडमिट कार्ड

अक्सर रिजल्ट के समय जल्दबाजी में जानकारी ढूंढने में समय लगता है, इसलिए बेहतर है कि ये सभी डिटेल्स अपने पास रखें।

10.65 लाख विद्यार्थी थे पंजीकृत

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 के कुल आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष बड़ी संख्या में छात्रों ने पंजीकरण कराया। कुल 10,65,304 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया, जिनमें 5,61,772 लड़के और 5,03,532 लड़कियां शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed