सब्सक्राइब करें

RBSE 12th Result 2026 Live: कल जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इतने बजे होगी घोषणा; पढ़ें ताजा अपडेट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 30 Mar 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Kab Aayega date time Live Updates, rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान बोर्ड 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। ताजा अपडेट के मुताबिक, बोर्ड कल यानी 31 मार्च 2026 को 10 बजे 12वीं (Arts, Science और Commerce) का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद आप अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए आपको पंजीकरण करना होगा। छात्र अपना रिजल्ट केवल रोल नंबर की सहायता से देख सकेंगे।  


यहां क्लिक करके पंजीकरण करें..

RBSE 12th Result 2026 live Rajasthan Board 12th intermediate result kab ayega rajeduboard rajasthan gov in
RBSE 12th Result Live - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

05:05 PM, 30-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: बोर्ड ने भी किया कंफर्म

राजस्थान बोर्ड ने ट्ववीट कर आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि 12वीं के नतीजे कल सुबह 10 बजे जारी होंगे।

03:00 PM, 30-Mar-2026

RBSE 12th Result 2025: पहली बार मार्च में जारी हो रहा रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड आमतौर पर मई/जून/जुलाई के महीने में नतीजे जारी करता आया है। यह पहली बार है जब रिजल्ट मार्च में जारी किया जाएगा। पिछले 2 वर्षों में इन तिथियों पर जारी हुआ रिजल्ट:
  • 2025    -    22 मई, 2025
  • 2024    -    20 मई, 2024
02:17 PM, 30-Mar-2026

RBSE 12th Result: ग्राफिक पर क्लिक करके पंजीकरण करें

01:49 PM, 30-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन  से 12 फरवरी से 11 मार्च तक किया गया। परीक्षाएं प्रदेशभर में स्थित 6194 केंद्रों पर एकल पाली में आयोजित हुईं। तकरीबन 9 लाख 10 हजार 9 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
 
विवरण जानकारी
परीक्षा बोर्ड राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE)
कक्षा 12वीं
परीक्षा अवधि 12 फरवरी से 11 मार्च
परीक्षा केंद्रों की संख्या 6194
परीक्षा पाली एकल पाली
पंजीकृत परीक्षार्थी लगभग 9,10,009
परिणाम 31 मार्च, 2026 सुबह 10 बजे
 
01:15 PM, 30-Mar-2026

Rajasthan Board 12th Result: ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट

  • अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर "Rajasthan Board Class 12th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (12वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
12:44 PM, 30-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: कितने अंक वाले होंगे पास?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नियमों के अनुसार छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में असफल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाता है। यह परीक्षा आमतौर पर सितंबर महीने में आयोजित की जाती है, जिससे छात्रों का एक साल खराब होने से बच सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:31 PM, 30-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026 kab ayega: कल जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड कल यानी 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। इस घोषणा के साथ ही लाखों स्टूडेंट्स का लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों स्ट्रीम के परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

यहां क्लिक करके पंजीकरण करें..

 
12:25 PM, 30-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: कल जारी हो सकता है रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम कल यानी 31 मार्च को घोषित किया जा सकता है। अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी किया जाएगा, जिसमें शिक्षा मंत्री के साथ बोर्ड के चेयरमैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

यहां क्लिक करके पंजीकरण करें..
11:27 AM, 30-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026 Live: मार्कशीट में ये डिटेल्स जरूर देखें

  • रोल नंबर
  • छात्र का नाम
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • विषय (Subjects) के नाम
  • स्कूल का नाम
  • थ्योरी (लिखित परीक्षा) के अंक
  • प्रैक्टिकल के अंक
  • कुल प्राप्त अंक
  • अधिकतम अंक
  • रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल)
  • डिवीजन
10:12 AM, 30-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: रिजल्ट घोषित करने को लेकर क्या है अपडेट?

रिजल्ट की घोषणा बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम जारी कर सकते हैं। हालांकि, रिजल्ट जारी करने की तारीख और प्रक्रिया को लेकर अंतिम निर्णय अभी आधिकारिक रूप से घोषित होना बाकी है।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed