सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   BSEB Bihar Board 10th Scrutiny, Compartmental Schedule out; Registration start from 1 April, Result on 31 May

BSEB 10th Compartmental 2026: स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा का शेड्यूल जारी; एक अप्रैल से कर सकेंगे आवेदन

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sun, 29 Mar 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Board 10th Scrutiny, Compartmental Exam 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10वीं की वार्षिक परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। यदि आप अपने प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं हैं या परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएं है, तो आपके पास सुधार का एक और मौका है। ऐसे विद्यार्थी एक अप्रैल से स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं।

यहां देखें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट...
 

BSEB Bihar Board 10th Scrutiny, Compartmental Schedule out; Registration start from 1 April, Result on 31 May
बिहार बोर्ड पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

BSEB 10th Scrutiny, Compartmental Registration 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने उन परीक्षार्थियों के लिए राहत भरी खबर दी है जो मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में प्राप्त अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। बोर्ड ने कहा कि अगर किसी विद्यार्थी को लगता है कि उसे किसी विशेष विषय या सभी विषयों में उम्मीद से कम अंक मिले हैं, तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अलाव, एक या दो विषयों में फेल छात्रों को भी एक मौका दिया जाएगा। ऐसे छात्र कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होकर फिर से पास हो सकते हैं।

Trending Videos

1 अप्रैल से कर सकेंगे स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन

स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 07 अप्रैल 2026 तक चलेगी। कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी भी इसी दौरान कंपार्टमेंटल का फॉर्म भर सकेंगे। विद्यार्थियों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन दर्ज करना होगा। बोर्ड ने कहा है कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result: स्क्रूटनी करने पर क्या होता है?

विद्यार्थियों की ओर से स्क्रूटनी के लिए अप्लाई करने पर इस प्रक्रिया में बोर्ड मुख्य रूप से तीन चीजों की जांच करता है।

  • पहला: क्या सभी उत्तरों का मूल्यांकन हुआ है?
  • दूसरा: क्या अंकों के योग में कोई त्रुटि है?
  • तीसरा: क्या मुख्य पृष्ठ पर अंक सही तरीके से अंकित है?


इस प्रक्रिया से कई बार छात्रों के अंकों में बढ़ोतरी होती है, जिससे उनके कुल प्रतिशत और श्रेणी में भी सुधार हो सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपनी चुनौती दर्ज करा दें।

Bihar Board 10th Result: नहीं बर्बाद होगा बच्चों का वर्ष

कंपार्टमेंटल परीक्षाओं का परिणाम  31 मई, 2026 तक जारी करने की योजना बनाई गई है। बोर्ड का मानना है कि अगर मई के अंत तक नतीजे आ जाते हैं, तो सफल होने वाले विद्यार्थी बिना किसी देरी के इसी सत्र यानी की 2026-27 में ही उच्च माध्यमिक विद्यालयों या कॉलेजों में नामांकन ले सकेंगे। इससे विद्यार्थियों का एक साल बर्बाद होने से बच जाएगा और वे अपने साथियों के साथ ही आगे की पढ़ाई जारी रख पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed