Bihar Board Result: मैट्रिक टॉपर्स कौन बने? किन सवालों का जवाब देने वाले बिहार बोर्ड 10वीं में किया टॉप, जानिए
BSEB 10th Result : मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मैट्रिक परीक्षार्थियों को टॉपर बनने के लिए कई सवालों से गुजरना पड़ा था। इसके बाद ही वह टॉपर की सूची में शामिल हो पाए।
विस्तार
आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। तीन दिनों के टॉपर्स वेरीफिकेशन में कई सवालों के साथ परीक्षार्थियों की जांच की गई। इन्हीं सवालों के सही-सटीक और विश्वस्त जवाब देने के बाद यह परीक्षार्थी टॉपर बन गए। टॉपर में दो छात्राओं- सिमुलतला विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। टॉप-5 में 13 विद्यार्थियों के नाम हैं। वहीं, रैंक 6 से 10 तक कुल 26 विद्यार्थी हैं। इस प्रकार टॉप-10 की सूची 149 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं।
हिंदी-
- परंपरा का मूल्यांकन पाठ के लेखक कौन हैं?
- राम श्याम से तेज है। इसमें कौन सा कारक है?
- हजारी प्रसाद द्विवेदी के संबंध में बताईए।
- किसी कविता का नाम बताईए।
- कहानी का नाम बताईए।
- पहले पाठ का नाम और उसके लेखक का नाम बताएं।
- निबंध- भारतीय किसान की समस्या,
- समास क्या है? समास की परिभाषा बताएं।
- कर्मधारय समास का उदाहरण बताएं।
- द्वन्द समास का उदाहरण बताएं।
- "मेरे बिना तुम प्रभु" कविता के कवि का नाम बताएं।
- संधि से आप क्या समझते हैं?
- सूर्योदय में कौन सा संधि है?
- सूर्योदय में किन वर्णों की संधि हुई है?
- विद्यालय पर लेख लिखिए और बताईये
- गिल्लू के लेखक कौन हैं?
- मरने के बाद गिल्लू को कहाँ दफनाया गया था?
गणित
- पैथागोरस क्या है? पैथागोरस से सवाल बनवाया गया।
- त्रिकोणमिति से सवाल बनवाया गया।
- द्विघात समीकरण से सवाल बनवाए गए।
- माध्य-माध्यिका से सवाल बनवाए गए।
- खुद से समीकरण लिखिए।
- a3-b3 का सूत्र लिखिए।
- सूत्र कैसे बना, दर्शाइए।
- बेलन का सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्र बताईए।
सामान्य अध्ययन
- गिरमिटिया मजदूरी से क्या समझते हैं?
- रूस की क्रांति के क्या कारण थे?
- रूस की क्रांति का नेतृत्व किसने किया था?
- किसी दो संसाधन का नाम लिखिए
- शुद्ध राष्ट्रीय उत्पादन से आप क्या समझते हैं?
- जीडीपी और जीएनपी के बीच क्या अंतर है?
- आर्य समाज का योगदान क्या है?
- साइमन आयोग क्या है?
- साइमन कमीशन का दूसरा नाम क्या था?
- साइमन कमीशन भारत कितनी बार आया था?
- साइमन कमीशन का विरोध क्यों हुआ था?
- सकल घरेलू उत्पाद में मूल्यों का ह्रास होता है तो क्या बन जाता है?
- बोल्सेविक क्रांति के क्या परिणाम हुए?
- बोल्सेविक क्रांति से पहले रूस में किसका शासन था?
- नेपोलियन बोनापार्ट कौन थे?
- नेपोलियन बोनापार्ट को विश्व के सबसे महान सेनापतियों में क्यों गिना जाता है?
नेपोलियन बोनापार्ट का यूरोपीय राजनीति में क्या योगदान था?
English
- Spelling- Industrial, Revolution
- Essay- Favorite Book
Write your Self Introduction
अर्थशास्त्र
- पूंजीवादी अर्थव्यवस्था क्या है?
- समाजवादी अर्थव्यवस्था क्या है?
- भारत में कैसी अर्थव्यवस्था है?
- मिश्रित अर्थव्यवस्था क्या है?
विज्ञान
- अवतल दर्पण के क्या क्या उपयोग हैं?
- प्रकाश संश्लेषण क्या है?
- व्यंजन का सूत्र बताएं।
- एस्टर का सूत्र क्या है?
- एस्टर का आणविक सूत्र और संरचना बताईये।
- एस्टर मुख्य रूप से किसकी उपस्थिति में तैयार किये जाते हैं?
- इथेनॉल का सूत्र क्या है?
- एसिटिक एसिड का सूत्र क्या है?
- ओम का नियम क्या है? लिखिए।
- श्वसन की परिभाषा क्या है?
- संतुलित रासायनिक समीकरण से आप क्या समझते हैं?
- उत्सर्जन क्या है?
- उत्सर्जी पदार्थ से आप क्या समझते हैं? लिखिए
- मिथाईल एल्कोहल की संरचना बनाईए
- खाद्यान फसल क्या है?
- खाद्यान फसल की संक्षिप्त जानकारी दीजिए।
- व्यावसायिक फसल क्या है?
- व्यवसायिक फसल की संक्षिप्त जानकारी दीजिए।
- संरचना सूत्र दिया गया था और उसका नाम लिखने के लिए कहा गया।
- अम्ल, भस्म और लवण का उदाहरण लिखिए।
अंग्रेजी
- अनुवाद- वह टहल रहा है। वह टहलता है।
- Letter - Mother,
- poem-
संस्कृत
- अनुच्छेद - कालिदास पर अनुच्छेद लिखिए।
- लकार क्या है?
- लकार के कितने भेद हैं?
- कौन कौन से लकार हैं? सभी का नाम बताईये।
- लकार के भेद और उनके उदाहरण बताईये।
- कर्ण कौन थे?
- प्रभु श्री राम जब मन्दाकिनी का वर्णन कर रहे थे तब वह माता सीता को किन-किन नामों से पुकार रहे थे?
- माहेश्वर सूत्र क्या है?
- पाठ के लेखक कौन हैं? उनकी भाषा क्या रही है?