सब्सक्राइब करें

BSEB 10th Result Out: 10वीं में 81.79% परीक्षार्थी सफल, पुष्पांजलि और सबरीन टॉपर; लड़कियों से आगे निकले लड़के

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 29 Mar 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Board 10th Result 2026 result.biharboardonline Sarkari Result Link: बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEB ) ने आज 29 मार्च, 2026 कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परिणाम बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी किया गया। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री भी उपस्थित रहे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकते हैं।

यहां देखें रिजल्ट

 

Bihar Board 10th Result 2026 Out Check BSEB 10 Class Toppers Roll Number Direct Link result.biharboardonline
BSEB Bihar Board 10th Result Out - फोटो : अमर उजाला-ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

07:52 PM, 29-Mar-2026

BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम के आंकड़े एक नजर में

विवरण संख्या / प्रतिशत
परीक्षा में शामिल कुल परीक्षार्थी 15,10,928
परीक्षा में शामिल कुल छात्र 7,26,057
परीक्षा में शामिल कुल छात्राएं 7,84,871
कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी 12,35,743
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.79%
उत्तीर्ण छात्र 6,01,390
उत्तीर्ण छात्राएं 6,34,353
छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.82%
छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.83%
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण 4,43,723
द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण 4,75,511
तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण 3,03,103
टॉप-10 में कुल विद्यार्थी 139
टॉपर पुष्पांजलि कुमारी, जमुई
सबरीन परवीन, वैशाली
(492 अंक, 98.4%)
परिणाम घोषित होने में लगा समय 28 दिन
परीक्षा कब से कब तक हुई 17 से 25 फरवरी, 2026
टॉपर लिस्ट  यहां क्लिक कर देखें...
टॉपर्स को पुरस्कार में क्या मिलेगा? यहां जानें पूरी डिटेल...
स्क्रूटनी या कंपार्टमेंटल यहां जानें पूरा शेड्यूल...
पिछले साल की तुलना में कैसा रहा रिजल्ट? यहां क्लिक कर पढ़ें पूरा विश्लेषण...
लड़के और लड़कियों के परिणाम की तुलना यहां जानें कौन रहा आगे...
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कहां देखें?  यहां देखें...
03:56 PM, 29-Mar-2026

BSEB 10th Result 2026: संख्या में लड़कियां तो उत्तीर्ण प्रतिशत में लड़के आगे

  • छात्र पास- 82.82% (6,01,390)
  • छात्राएं पास- 80.82% (6,34,353)
  • कुल पास- 81.79% (12,35,743)
03:54 PM, 29-Mar-2026

बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर

ग्राफिक पर क्लिक करके पूरी टॉपर लिस्ट (टॉप-5) देख सकते हैं:

03:47 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result: नहीं बर्बाद होगा बच्चों का वर्ष

कम्पार्टमेंटल परीक्षाओं का परिणाम  31 मई, 2026 तक जारी करने की योजना बनाई गई है। बोर्ड का मानना है कि अगर मई के अंत तक नतीजे आ जाते हैं, तो सफल होने वाले विद्यार्थी बिना किसी देरी के इसी सत्र यानी की 2026-27 में ही उच्च माध्यमिक विद्यालयों या कॉलेजों में नामांकन ले सकेंगे। इससे विद्यार्थियों का एक साल बर्बाद होने से बच जाएगा और वे अपने साथियों के साथ ही आगे की पढ़ाई जारी रख पाएंगे।
03:43 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result: स्क्रूटिनी करने पर क्या होता है?

विद्यार्थियों की ओर से स्क्रूटिनी के लिए अप्लाई करने पर इस प्रक्रिया में बोर्ड मुख्य रूप से तीन चीजों की जांच करता है।
  • पहला: क्या सभी उत्तरों का मूल्यांकन हुआ है?
  • दूसरा: क्या अंकों के योग में कोई त्रुटि है?
  • तीसरा: क्या मुख्य पृष्ठ पर अंक सही तरीके से अंकित है?
इस प्रक्रिया से कई बार छात्रों के अंकों में बढ़ोतरी होती है, जिससे उनके कुल प्रतिशत और श्रेणी में भी सुधार हो सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपनी चुनौती दर्ज करा दें।
03:40 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result: स्क्रूटिनी के लिए आवेदन तिथि

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने उन परीक्षार्थियों के लिए राहत भरी खबर दी है जो मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में प्राप्त अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। बोर्ड ने कहा कि अगर किसी विद्यार्थी को लगता है कि उसे किसी विशेष विषय या सभी विषयों में उम्मीद से कम अंक मिले हैं, तो वह स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकता है। स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 07 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इच्छुक विद्यार्थियों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:34 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: राजेंद्र प्रसाद छात्रवृत्ति क्या है?

बोर्ड ने छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति में भी इजाफा किया गया है। इसके अंतर्गत टॉप 10 रैंक तक के विद्यार्थियों को अब हर महीने दो हजार की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह सहायता राशि 11वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान या तकनीकी डिप्लोमा कोर्स पूरा होने तक (2 वर्ष) निरंतर मिलती रहेगी, जिससे छात्र बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगे।
03:33 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: टॉपर्स को मिलेंगे लाखों रुपये और गैजेट्स

बोर्ड रिजल्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को दो लाख, दूसरे स्थान वाले का डेढ लाख और तीसरे स्थान वाले को एक लाख की राशि दी जाएगी। इतना ही नहीं, चौथी से दसवीं रैंक तक के मेधावियों को 20-20 हजार रुपये मिलेंगे। नकद राशि के साथ-साथ सभी पुरस्कृत छात्रों को आधुनिक लैपटॉप, प्रशस्ति-पत्र और मेडल भी प्रदान किए जाएंगे, ताकि वे डिजिटल युग में बेहतर पढ़ाई कर सकें।
03:30 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इस वर्ष टॉप 10 रैंक हासिल करने वाले सभी 139 परीक्षार्थियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। समिति ने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी पुरस्कार राशि को दोगुना रखा है, जिसके तहत राज्य के टॉपर्स को अब तक की सबसे बड़ी सम्मान राशि दी जा रही है।
03:20 PM, 29-Mar-2026

Bihar Board 10th Result Out: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर "Bihar Board Class 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

यहां देखें रिजल्ट
 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed