सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   JEE Main 2026 Session 2 Admit Card Released: Download Hall Ticket for April 2 and 4 Exams

JEE Main 2026: जेईई मेन सत्र-2 का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें दो और चार अप्रैल की परीक्षा का हॉल टिकट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sun, 29 Mar 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
सार

एनटीए ने 2 और 4 अप्रैल को आयोजित होने वाली जेईई मेन सत्र-2 की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस दिन आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
 

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card Released: Download Hall Ticket for April 2 and 4 Exams
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए जारी किए गए हैं, जिनकी परीक्षा 2 अप्रैल और 4 अप्रैल को होने वाली है। उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Trending Videos

कब होगी परीक्षा?

जेईई मेन 2026 सेशन 2 (अप्रैल सेशन) के तहत पेपर 1 (BE, BTech) की परीक्षा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में होगी:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

एग्जाम सेंटर पर कब पहुंचे?

एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर गेट बंद होने से कम से कम 1 घंटे पहले पहुंचना जरूरी है। गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

  • सुबह की शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग समय: 7:00 AM से 8:30 AM
  • दोपहर की शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग समय: 1:00 PM से 2:30 PM

एडमिट कार्ड में क्या-क्या चेक करें?

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए, जैसे:

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • शिफ्ट की जानकारी
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • फोटो और हस्ताक्षर स्पष्ट हैं या नहीं


यदि किसी भी जानकारी में गलती पाई जाती है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'JEE Main 2026 Session 2 Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे पीडीएफ में डाउनलोड करें।
  • ए4 साइज पेपर पर इसके 2-3 प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed