सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   RBSE 12th Result 2026 Date Register To Check Rajasthan Board Intermediate Marksheet

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे कल सुबह 10 बजे, अपना रिजल्ट देखने के लिए अभी करें पंजीकरण

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 30 Mar 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे जारी करेगा। विद्यार्थी अपनी मार्कशीट अमर उजाला की वेबसाइट पर ही देख पाएंगे। बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अभी पंजीकरण कर लेना चाहिए।

राजस्थान बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
 

RBSE 12th Result 2026 Date Register To Check Rajasthan Board Intermediate Marksheet
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान 31 मार्च को सुबह 10 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। करीब 9 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। घोषणा होने पर विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना परिणाम बिना किसी परेशानी के देख सकेंगे। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट देखने के लिए खुद को अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकृत कर लें। राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

Trending Videos

RBSE 12th Result 2026 Download Link: ऐसे करें पंजीकरण

रिजल्ट जारी होने पर तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े और बिना किसी परेशानी के आप अपना रिजल्ट देख पाएं, इसके लिए नीचे बताए चरणों का पालन करके खुद को पंजीकृत कर लें:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां 'RBSE 12th Result 2026' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी (ईमेल, नाम, मोबाइल नंबर, बोर्ड का नाम, रोल नंबर) दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • आपका पंजीकरण पूरा हो गया है।
  • घोषणा होने के बाद इसी पेज पर आप अपना रिजल्ट भी देख पाएंगे।


या फिर आप यहां क्लिक करके भी सीधे पंजीकरण/परिणाम पेज पर जा सकते हैं।

अपनी ऑनलाइन मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल (रोल नंबर और रोल कोड़) दर्ज करना होगा। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

9 लाख से अधिक विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन  से 12 फरवरी से 11 मार्च तक किया गया। परीक्षाएं प्रदेशभर में स्थित 6194 केंद्रों पर एकल पाली में आयोजित हुईं। तकरीबन 9 लाख 10 हजार 9 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

Rajasthan Board 12th Result: परिणाम में शामिल होंगे ये विवरण

परिणाम पत्र में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, डिवीजन और योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे। छात्रों को मार्कशीट पर लिखे विवरण को अच्छी तरह से चेक करना चाहिए क्योंकि उनकी मूल मार्कशीट इसके आधार पर ही प्रिंट की जाएगी। परिणाम की मूल प्रति बाद में स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

Rajasthan Board Result 2026: ऐसे चेक करें अपना परिणाम

घोषणा होने के बाद इन चरणों का पालन करके राजस्थान बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

  • सबसे पहले छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर परिणाम सेक्शन में जाएं, जिसका पता है: amarujala.com/results
  • अब यहां पर उपलब्ध विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से राजस्थान बोर्ड चुनें।
  • अब 12वीं कक्षा का परिणाम चेक करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध बटन की मदद से परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed