सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Bihar Topper Sabrin Parveen Aims to Become a Doctor, Tea Seller’s Daughter Jyoti Shines

BSEB: बिहार की टॉपर बनीं सबरीन परवीन बोलीं- डॉक्टर बनना है सपना, ज्योति ने भी कठिन हालात में लहराया परचम

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 30 Mar 2026 09:35 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड के नतीजों में इस बार प्रेरणादायक कहानियां सामने आई हैं। टॉपर बनीं सबरीन परवीन ने डॉक्टर बनने का सपना जताया, वहीं चाय बेचने वाले की बेटी ज्योति ने भी कठिन हालात के बावजूद शानदार सफलता हासिल कर सबका ध्यान खींचा।

Bihar Topper Sabrin Parveen Aims to Become a Doctor, Tea Seller’s Daughter Jyoti Shines
बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026 - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

Bihar Board Result 2026: बिहार में 10वीं की परीक्षा के नतीजों में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता की नई मिसाल पेश की है। खास बात यह है कि इन बेटियों की कामयाबी के पीछे संघर्ष की एक गहरी कहानी है। संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल करने वाली सबरीन परवीन के पिता टायर पंचर की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, वहीं पूरे राज्य में चौथा स्थान पाने वाली ज्योति कुमारी के पिता एक साधारण टी स्टॉल से घर चलाते हैं।

Trending Videos

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की 10वीं कक्षा की परीक्षाओं के नतीजे रविवार को घोषित किए गए। इस वर्ष बीएसईबी 10वीं कक्षा के नतीजों में शीर्ष चार स्थानों में से तीन स्थान छात्राओं ने हासिल किए।

जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर बक्सर की अनुपा कुमारी और बेगूसराय के ओंकार कुमार ने संयुक्त रूप से जगह बनाई। शीर्ष तीन स्थानों में ओंकार एकमात्र छात्र हैं। वहीं, चौथे नंबर पर समस्तीपुर की ज्योति कुमारी रहीं।

10वीं कक्षा में संयुक्त रूप से पहला स्थान पाने वाले छात्रा सबरीन परवीन के पिता एक टायर पंचर की दुकान चलाते हैं। छात्रा सबरीन परवीन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने कुछ साल एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई की। मैंने घंटों के हिसाब से पढ़ाई नहीं की, बल्कि मैं अपने लिए रोजाना के लक्ष्य तय करती थी।" उन्होंने बताया कि मां घर का काम संभालती हैं और पिता टायर पंचर की दुकान चलाते हैं।

सबरीन परवीन का सपना डॉक्टर बनने का है। उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। उन्होंने अन्य छात्रों से अपील करते हुए कहा कि आप बेहतर तरीके से पढ़ाई करें तो आपको भी उनकी तरह राज्य में स्थान मिल पाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Topper Sabrin Parveen Aims to Become a Doctor, Tea Seller’s Daughter Jyoti Shines
Bihar Board 10th Result 2026 - फोटो : IANS

वहीं, बिहार के समस्तीपुर की एक चाय विक्रेता की बेटी ने कमाल करके दिखाया है। विभूतिपुर क्षेत्र के रहने वाले चाय की दुकान के मालिक प्रदीप राय की बेटी ज्योति कुमारी ने बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया। इससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने ज्योति को बधाई दी और उसे सम्मानित भी किया।

छात्रा ज्योति कुमारी ने कहा, "मैं अपनी सफलता का श्रेय सबसे पहले अपने माता-पिता को और साथ ही उन सभी शिक्षकों को देना चाहूंगी जिन्होंने मेरी शिक्षा में योगदान दिया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed