सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   BSEB 10th Result Pass Percentage Girls vs Boys Performance Check Bihar Board Class 10 Matric Result

BSEB 10th Result: मैट्रिक उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.32% की गिरावट, जानें पिछले साल की तुलना में कैसा रहा रिजल्ट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sun, 29 Mar 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड ने आज मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने पिछले वर्ष भी 29 मार्च को ही रिजल्ट जारी किया था। तब कुल 82.11% बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। 

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां चेक करें...

 

BSEB 10th Result Pass Percentage Girls vs Boys Performance Check Bihar Board Class 10 Matric Result
Bihar Board 10th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड ने आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, छात्र-छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत और टॉपर लिस्ट भी घोषित की गई है। इस वर्ष कुल 81.79% छात्र सफल घोषित हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले कम है। इस बार रिजल्ट में मामूली गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष विद्यार्थियों का प्रदर्शन कैसा रहा। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

Trending Videos


उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.32% की गिरावट

2026 में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का आयोजन प्रदेश में स्थित कुल 1,699 परीक्षा केंद्रों पर 17 से 25 फरवरी 2026 तक किया गया। रिजल्ट आज 29 मार्च को घोषित कर दिया गया है। इस बार कुल 81.79% बच्चों ने परीक्षा पास की है। 2025 में उत्तीर्ण प्रतिशत 82.11% रहा था, जो इस बार से अधिक है। इस प्रकार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.32% की मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां चेक करें...


साल 2026 के आंकड़े

वर्ष 2026 में बिहार बोर्ड की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में 15,10,928 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 7,26,057 छात्र और 7,84,871 छात्राएं थीं। कुल 12,35,743 विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें प्रथम श्रेणी में सफल विद्यार्थी 4,43,723, द्वितीय श्रेणी में 4,75,511 और तृतीय श्रेणी में 3,03,103 विद्यार्थी सफल हुए हैं। 2026 में कुल उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 6,01,390 और कुल उत्तीर्ण छात्राओं की संख्या 6,34,353 है।


उत्तीर्ण छात्राओं की संख्या उत्तीर्ण छात्रों से अधिक है। हालांकि, उत्तीर्ण प्रतिशत में छात्र आगे हैं। यदि गणना की जाए तो छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.82% और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.82% है।

टॉप-10 की सूची में 139 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन ने 492 (98.4%) अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया है। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...

 

विवरण संख्या / प्रतिशत
कुल परीक्षार्थी 15,10,928
कुल छात्र 7,26,057
कुल छात्राएं 7,84,871
कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी 12,35,743
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.79%
उत्तीर्ण छात्र 6,01,390
उत्तीर्ण छात्राएं 6,34,353
छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.84%
छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.86%
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण 4,43,723
द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण 4,75,511
तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण 3,03,103
टॉप-10 में कुल विद्यार्थी 139
टॉपर पुष्पांजलि कुमारी, सबरीन परवीन (492 अंक, 98.4%)

पिछले वर्ष कैसा रहा था बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम?

पिछले वर्ष (2025) बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 29 मार्च 2025 को जारी किया गया था। कुल 15,58,077 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 12,79,294 छात्र सफल हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.11% रहा था। वहीं 2,78,783 बच्चे फेल हो गए।

प्रथम श्रेणी में कुल 4,70,845 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, द्वितीय श्रेणी में 4,84,012 और तृतीय श्रेणी में 3,07,792 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। 2025 में मैट्रिक परीक्षा में साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया था। तीनों विद्यार्थियों के 489 अंक (97.80%) आए। पिछले वर्ष 10वीं की टॉप-10 की सूची में 123 बच्चों ने जगह बनाई थी, जिसमें 60 छात्राएं और 63 छात्र शामिल थे।

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां चेक करें...


2026 और 2025 के आंकड़ों की तुलना

विवरण 2025 2026
रिजल्ट जारी तिथि 29 मार्च 2025 29 मार्च 2026
कुल परीक्षार्थी 15,58,077 15,10,928
कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी 12,79,294 12,35,743
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.11% 81.79% (0.32% गिरावट)
फेल विद्यार्थी 2,78,783 2,75,185 (अनुमानित)
प्रथम श्रेणी 4,70,845 4,43,723
द्वितीय श्रेणी 4,84,012 4,75,511
तृतीय श्रेणी 3,07,792 3,03,103
टॉप-10 में विद्यार्थी 123 139
टॉपर साक्षी कुमारी
अंशु कुमारी
रंजन वर्मा
(489, 97.80%)
पुष्पांजलि कुमारी
सबरीन परवीन
(492, 98.4%)

 

5 वर्षों में 10वीं रिजल्ट के आंकड़े?

वर्ष रिजल्ट तिथि उत्तीर्ण प्रतिशत
2026 29 मार्च, 2026 81.79%
2025 29 मार्च, 2025 82.11%
2024 31 मार्च, 2024 82.91%
2023 31 मार्च, 2023 81.04%
2022 31 मार्च, 2022 79.88%

 

BSEB Bihar Board 10th Result Today: रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब यहां बिहार बोर्ड चुनें।
  • इसके बाद मैट्रिक रिजल्ट 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • परिणाम में दिए गए सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचें।
  • अब नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।


या फिर आप यहां क्लिक करके भी सीधे रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed