सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Balanced Communication Matters: Speak Respectfully and Value Others’ Opinions

Respectful Speaking: बेहतर बातचीत के लिए संतुलन बेहद जरूरी, अपनी बात कहें; सामने वाले को भी दें पूरा मौका

जूलिया मिन्सन, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 31 Mar 2026 09:32 AM IST
विज्ञापन
सार

Harvard Business Review: संवाद को बेहतर और संतुलित बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम अपनी बात शालीनता और सम्मान के साथ रखें। साथ ही, सामने वाले की बात को समझना और उसे महत्व देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जिससे रिश्ते मजबूत और सकारात्मक बने रहते हैं।

Balanced Communication Matters: Speak Respectfully and Value Others’ Opinions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

Respectful Speaking: असहमति किसी भी बातचीत में सामान्य मत है, लेकिन इसे सही तरीके से व्यक्त करना बेहद जरूरी है, ताकि संबंध और संवाद दोनों कायम रहें। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप जीतने की कोशिश न करें, बल्कि सामने वाले की सोच और दृष्टिकोण को समझने पर ध्यान दें। सामने वाले की बात ध्यान से सुनें। असहमति जताते वक्त व्यक्ति पर हमला न करें, केवल विचारों पर ध्यान दें। अपनी बात हमेशा विनम्र, सम्मानजनक और स्पष्ट तरीके से रखें, और दूसरे की बात को भी पूरी तरह समझने की कोशिश करें। इससे संवाद संतुलित, सार्थक और परिणामदायक बनता है।

Trending Videos

सीखने की मानसिकता अपनाएं

असहमति में भी सामने वाले की बात को जिज्ञासा और खुले मन से सुनना जरूरी है। केवल जवाब देने के लिए नहीं, बल्कि समझने के लिए सुनें। उनके अनुभव और सोच को जानने के लिए क्यों और कैसे, जैसे खुले सवाल पूछें। इससे बातचीत गहरी होती है और सामने वाले को अपनी बात सहजता से साझा करने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनें और स्वीकार करें

अपना विचार व्यक्त करने से पहले यह दिखाना जरूरी है कि आपने सामने वाले की बात ध्यान से सुनी और समझी है। उसके अनुभव और दृष्टिकोण को स्वीकार करने वाले वाक्यों, जैसे मैं आपकी बात समझ रहा हूं या आपने सही कहा, का उपयोग करें। इससे सामने वाले को सम्मान महसूस होता है, बातचीत का माहौल सहज और सकारात्मक बनता है। इससे असहमति टकराव नहीं, बल्कि स्वस्थ और सार्थक संवाद में बदल जाती है।

भावनात्मक प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित करें

अपनी भावनाओं, जैसे गुस्सा या डर के प्रति सचेत रहना बहुत जरूरी है। जब हम अपनी भावनाओं को पहचान लेते हैं, तो उन्हें नियंत्रित करना आसान हो जाता है और हम बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया देने से बचते हैं। बातचीत के दौरान अपनी व्यक्तिगत भावनाओं को हावी नहीं होने देना चाहिए, क्योंकि इससे एक सामान्य चर्चा भी टकराव या आक्रमण में बदल सकती है। इसलिए, प्रतिक्रिया देने से पहले थोड़ा रुकें, गहरी सांस लें और सोच-समझकर अपनी बात रखें। इस तरह, आप न केवल शांत और संतुलित बने रहते हैं, बल्कि बातचीत को भी सम्मानजनक दिशा में बनाए रखते हैं।

साझा आधार पर ध्यान केंद्रित करें

बात शुरू करने से पहले यह पहचानना जरूरी है कि आप दोनों के बीच कौन-से साझा लक्ष्य या मूल्य हैं और उन्हें स्वीकार करें। इससे बातचीत सकारात्मक माहौल में शुरू होती है और सामने वाले को यह लगता है कि आप पूरी तरह विरोध में नहीं हैं, बल्कि कुछ बातों पर सहमत भी हैं। उदाहरण के लिए, आप कह सकते हैं कि हम दोनों का उद्देश्य बेहतर परिणाम पाना है या हम इस बात पर सहमत हैं कि काम सही तरीके से होना चाहिए। जब साझा आधार स्पष्ट हो जाता है, तो असहमति टकराव नहीं, बल्कि एक समस्या को मिलकर हल करने की प्रक्रिया बन जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed