Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KVS Digital Initiatives: AI Vidya Samiksha Kendra, Samvaad Parent Connect App and Alumni Portal Launched

केवीएस: अब एआई से ट्रैक होगी छात्रों की पढ़ाई और हाजिरी, शिक्षा मंत्री ने कौन से प्लेटफॉर्म किए लॉन्च?

Fri, 13 Nov 2026 03:11 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 13 Nov 2026 03:11 PM IST
सार

केंद्रीय विद्यालयों में अब AI की मदद से छात्रों की उपस्थिति, शैक्षणिक प्रदर्शन और स्कूलों की सुविधाओं पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए तीन नई डिजिटल पहल शुरू की गई हैं।
 

विज्ञापन
KVS Digital Initiatives: AI Vidya Samiksha Kendra, Samvaad Parent Connect App and Alumni Portal Launched
Union Education Minister Pralhad Joshi - फोटो : X(@JoshiPralhad)

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की तीन प्रमुख डिजिटल पहलों का उद्घाटन किया। इनमें एआई आधारित विद्या समीक्षा केंद्र (VSK), केवीएस संवाद पेरेंट कनेक्ट एप और केवीएस एलुमनी कनेक्ट पोर्टल शामिल हैं। इन पहलों का उद्देश्य स्कूलों के प्रशासन को तकनीक आधारित, पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनाना है। नई व्यवस्था के तहत केंद्रीय विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति, पढ़ाई में प्रदर्शन और स्कूलों के बुनियादी ढांचे की निगरानी एआई की मदद से की जाएगी। इससे कमियों की पहचान कर समय पर सुधारात्मक कदम उठाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

एआई आधारित विद्या समीक्षा केंद्र क्या करेगा?

एआई से जुड़े विद्या समीक्षा केंद्र में स्कूलों के लिए रियल टाइम डैशबोर्ड उपलब्ध होंगे। इनके जरिए छात्र और कर्मचारियों की उपस्थिति, शैक्षणिक प्रदर्शन, स्कूल के बुनियादी ढांचे और प्रवेश से जुड़ी जानकारी देखी जा सकेगी। इस केंद्र में 'समीक्षा' नाम का एआई बॉट भी शामिल किया गया है। यह उपलब्ध आंकड़ों का विश्लेषण करके कमियों की पहचान करेगा और जरूरी सुधार के सुझाव देगा। इससे स्कूल प्रशासन को समय पर और बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

केवीएस संवाद एप से अभिभावकों को मिलेंगी ये सुविधाएं

केवीएससंवाद पेरेंट कनेक्ट एप और वेब पोर्टल के जरिए अभिभावक स्कूल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। इसमें ये सुविधाएं शामिल हैं:

विज्ञापन
विज्ञापन
  • छात्रों की उपस्थिति की जानकारी
  • सिलेबस की प्रगति और शैक्षणिक परिणाम
  • पढ़ाई से जुड़ी सामग्री
  • डिजिटल स्टूडेंट आईडी कार्ड
  • छात्र और शिक्षक की डायरी देखने की सुविधा
  • बोनाफाइड और CEA प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन
  • छात्र की छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन

इस व्यवस्था से अभिभावकों को छोटी-छोटी प्रक्रियाओं के लिए बार-बार स्कूल जाने की जरूरत कम होगी। साथ ही स्कूल और अभिभावकों के बीच संवाद बेहतर होगा।



 

पूर्व छात्रों को जोड़ेगा केवीएस एलुमनी पोर्टल

केवीएस एलुमनी कनेक्ट पोर्टल के माध्यम से केंद्रीय विद्यालयों के पूर्व छात्र अपने स्कूल और पुराने सहपाठियों से दोबारा जुड़ सकेंगे। वे इस प्लेटफॉर्म पर अपनी उपलब्धियां और अनुभव साझा कर सकते हैं। इसके अलावा पूर्व छात्र मौजूदा विद्यार्थियों को मेंटरशिप, करियर मार्गदर्शन और संस्थान के विकास में योगदान दे सकेंगे।

शिक्षकों की ट्रेनिंग का रिकॉर्ड भी ऑनलाइन रखने का सुझाव

उद्घाटन के दौरान शिक्षा मंत्री ने इन पहलों को देश के सभी केंद्रीय विद्यालयों में लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी कक्षाओं और स्थानों को इस व्यवस्था के दायरे में लाया जाना चाहिए। साथ ही, इसके परिणामों का लगातार आकलन करने और कमियों में सुधार करने की जरूरत बताई। शिक्षकों के प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने पोर्टल में ट्रेनिंग से जुड़ा विस्तृत डेटा शामिल करने का सुझाव दिया। इसमें शिक्षकों की मौजूदा प्रशिक्षण स्थिति, प्रशिक्षण के बीच का अंतराल, पहले लिए गए प्रशिक्षण का रिकॉर्ड और भविष्य में जरूरी प्रशिक्षण की जानकारी शामिल होनी चाहिए।

मंत्री के अनुसार, यह जानकारी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने से शिक्षकों के प्रशिक्षण की निगरानी बेहतर होगी और उन्हें समय पर प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।

तकनीक से बेहतर होगी स्कूलों की निगरानी

इन तीनों पहलों के जरिए केंद्रीय विद्यालयों में स्कूल प्रशासन, अभिभावकों और पूर्व छात्रों के बीच डिजिटल संपर्क मजबूत करने की कोशिश की गई है। एआई आधारित निगरानी से स्कूलों की जरूरतों और कमियों को समय रहते पहचानने में मदद मिलेगी, जबकि संवाद ऐप और एलुमनी पोर्टल शिक्षा व्यवस्था में भागीदारी बढ़ाने का माध्यम बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed