सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra HSC Result 2026 Declared 89.79 Percent Pass Girls Outshine Boys Check Class 12 Scores Online

Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में 89.79% बच्चे पास, लड़कों से आगे रहीं लड़कियां

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 02 May 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र एचएससी 2026 रिजल्ट में 89.79% छात्र पास हुए। लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा, उनका पास प्रतिशत 93.15% जबकि लड़कों का 86.80% रहा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर, उमंग और एसएमएस से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
 

Maharashtra HSC Result 2026 Declared 89.79 Percent Pass Girls Outshine Boys Check Class 12 Scores Online
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) - फोटो : Official website- mahahsscboard.in (अमर उजाला)
विज्ञापन

विस्तार

Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने कक्षा 12वीं (HSC) परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष राज्य का कुल पास प्रतिशत 89.79% रहा। बोर्ड के अध्यक्ष त्रिगुण कुलकर्णी ने शनिवार को परिणाम की घोषणा की। छात्र दोपहर 12 बजे से अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों का प्रदर्शन फिर रहा बेहतर

इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं का पास प्रतिशत 93.15% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 86.80% दर्ज किया गया। इस तरह दोनों के बीच 6.35% का अंतर देखने को मिला, जो पिछले वर्षों की तरह इस बार भी कायम है।

पिछले वर्ष के आंकड़े
पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह अंतर लगातार बना हुआ है:

  • 2025: लड़कियां 94.58%, लड़के 89.51%
  • 2024: लड़कियां 95.44%, लड़के 91.60%
  • 2023: लड़कियां 93.73%, लड़के 89.14%

ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट कई प्लेटफॉर्म्स के जरिए चेक कर सकते हैं, ताकि वेबसाइट पर अधिक लोड की स्थिति में भी सुविधा बनी रहे। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in और hscresult.mkcl.org उपलब्ध हैं।

  • रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर “HSC Examination February 2026 Result” लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद सीट नंबर और मां के नाम का पहला नाम दर्ज करना होगा (यदि उपलब्ध न हो तो XXX लिखें)।
  • इसके बाद “View Result” पर क्लिक करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।

परीक्षा का आयोजन

महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं परीक्षाएं 10 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, SMS सेवा के माध्यम से भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी गई है। कुल मिलाकर, इस वर्ष का परिणाम संतोषजनक रहा है और एक बार फिर यह साबित हुआ है कि छात्राएं लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed