सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Mithibai College, Mumbai Annual Intercollegiate Cultural Fest Kshitij 2023 From January 6

Kshitij 2023: मीठीबाई कॉलेज का इंटरकॉलेजिएट फेस्टिवल कल से, 30 लाख रुपये तक के उपहार जीतने का मौका

Media Solutions Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 05 Jan 2023 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Kshitij 2023 : छात्र पूरे उत्साह और उमंग के साथ कॉलेज फेस्ट क्षितिज 2023 (Kshitij: An Eternal Flame) की प्रतीक्षा कर रहे हैं, क्योंकि कार्यक्रम दो साल बाद पूरे जोर-शोर से आयोजित होने जा रहा है। इस चार दिवसीय कार्यक्रम ने शहर भर के 400 से अधिक कॉलेजों के विद्यार्थियों का ध्यान खींचा है। 

Mithibai College, Mumbai Annual Intercollegiate Cultural Fest Kshitij 2023 From January 6
Kshitij 2023 - फोटो : Kshitij 2023
विज्ञापन

विस्तार

Kshitij 2023: मुंबई में श्रीविले पार्ले केळवणी मंडळ के मीठीबाई कॉलेज का चार दिवसीय इंटरकॉलेजिएट फेस्टिवल क्षितिज 2023 शुक्रवार, छह जनवरी से शुरू होने जा रहा है। हजारों छात्र-छात्राओं में इस वार्षिक कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है। क्षितिज (Kshitij) छह जनवरी से नौ जनवरी, 2023 को आयोजित किया जा रहा है।

Trending Videos

चार दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन JVPD ग्राउंड्स, जुहू और मीठीबाई कॉलेज, विले पार्ले के परिसर में होगा। कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण अब दो साल श्रीविले पार्ले केळवणी मंडळ के मीठीबाई कॉलेज और MOBISTORM अपने वार्षिक अंतरराष्ट्रीय इंटरकॉलेजिएट सांस्कृतिक उत्सव के 16वें संस्करण का आयोजन करने जा रहे हैं। अमर उजाला इस आयोजन का मीडिया पार्टनर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल बाद पूरे जोर-शोर से हो रहा आयोजन

छात्र पूरे उत्साह और उमंग के साथ कॉलेज फेस्ट क्षितिज 2023 (Kshitij: An Eternal Flame) की प्रतीक्षा कर रहे हैं, क्योंकि कार्यक्रम दो साल बाद पूरे जोर-शोर से आयोजित होने जा रहा है। इस चार दिवसीय कार्यक्रम ने शहर भर के 400 से अधिक कॉलेजों के विद्यार्थियों का ध्यान खींचा है। इसके दौरान साहित्य, कला, मीडिया, खेल और व्यावसाय जैसे विभिन्न क्षेत्रों में 50 से अधिक गतिविधियों को आयोजित किया जाएगा। 45,000 से अधिक लोगों की उपस्थिति का साक्षी बनने की उम्मीद के साथ क्षितिज एशिया का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ कॉलेज फेस्टिवल बन रहा है। 

 

आठ जनवरी को होगी ग्रीन रन, 10 साल से बड़े बच्चे लेंगे भाग

यह फेस्टिवल आठ जनवरी, 2023 को रिवोना नैचुरल्स के सहयोग से एक बार फिर गर्व से ग्रीन रन की मेजबानी कर रहा है, ताकि दुनिया भर से भविष्य के धावकों को प्रोत्साहित करने के लिए भाग लेने के लिए एक स्वच्छ, हरित और फिट रन की अपनी दृष्टि का प्रसार किया जा सके। देश भर के कई कॉलेज इस चार दिवसीय कार्यक्रम के लिए तैयारी कर रहे हैं। टीम ने छात्रों के लिए अपने कॉलेज परिसर में कार्निवल जैसे नए कार्यक्रमों की शुरुआत की है और साथ ही साथ विभिन्न सामाजिक मुद्दों जैसे दुर्घटनाओं के लिए जागरूकता लाने के लिए आम जनता के साथ बातचीत की है। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख हस्तियां उनसे मिलने जाएंगी और छात्रों के साथ संवाद भी करेंगी।  

 

30 लाख रुपये के उपहार और पांच लाख रुपये के नकद पुरस्कार

ग्रीन रन यानी हरित दौड़ जेवीपीडी ग्राउंड्स, मुंबई से शुरू होगी। यह सात किलोमीटर की दौड़ उन लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करेगी जो 10 वर्ष और उससे अधिक हैं। हरित दौड़ यानी ग्रीन रन के विजेताओं को 1,30,000 रुपये से अधिक का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बता दें कि ग्रीन रन के लिए 30 दिसंबर, 2022 तक mithibaikshitij.com पर निशुल्क पंजीकरण किए गए थे। क्षितिज में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को 30 लाख रुपये के उपहार और पांच लाख रुपये के नकद पुरस्कार जीतने का मौका मिलता है!
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed