NCET Answer Key 2026: एनसेट की अंतिम उत्तरकुंजी हुई जारी, फटाफट इस लिंक से करें डाउनलोड
NCET Final Answer Key 2026: एनसीईटी 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। जल्द ही परिणाम भी घोषित किए जाने की उम्मीद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCET Exam: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 4 जून 2026 को एनसेट 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी और दस्तावेज जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही छात्रों का स्कोर और मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
इसलिए अब जल्द ही NCET 2026 का परिणाम भी कुछ दिनों में घोषित किया जा सकता है।
कब हुई थी 2026 की एनसीईटी परीक्षा?
परीक्षा 17 और 18 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 3 से 6 बजे तक हुई, जिसमें करीब 92,776 उम्मीदवार शामिल हुए।
क्या है मार्किंग स्कीम के नियम?
एनसीईटी 2026 परीक्षा में कुल 160 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे गए थे, जिनका कुल अंक 640 था। मार्किंग स्कीम के अनुसार हर सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाते हैं और गलत उत्तर देने पर 1 अंक काट लिया जाता है। अगर कोई प्रश्न हल नहीं किया गया है, तो उस पर कोई अंक नहीं कटता।
यह परीक्षा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के लिए आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से उम्मीदवारों को 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) में प्रवेश मिलता है, जो केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के साथ-साथ IIT, NIT और अन्य सरकारी संस्थानों में उपलब्ध है।
ऐसे डाउनलोड करें अंतिम उत्तरकुंजी
- सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर “NCET 2026 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आपकी आंसर-की खुल जाएगी।
- इसे ध्यान से चेक करें और डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।