फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET Exam 2023:exam date announced, see complete details of syllabus, exam pattern, cutoff here-safalta

NEET Exam 2023 : नीट 2023 परीक्षा तिथि घोषित, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, कटऑफ की पूरी जानकारी देखें यहां

Sat, 17 Dec 2022 06:07 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Sat, 17 Dec 2022 06:07 PM IST
सार

वर्ष 2022 में 17 जुलाई को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा के लिए देशभर से 18.72 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस वर्ष भी नीट के लिए 20 लाख के करीब आवेदन आ सकते हैं। अगर आप भी एमबीबीएस करके डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं तो सफलता के वीडियो कोर्स की मदद से ये सपना पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
NEET Exam 2023:exam date announced, see complete details of syllabus, exam pattern, cutoff here-safalta
NEET UG 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष जैसे कोर्सों में दाखिला लेने के लिए प्रति वर्ष लाखों अभ्यर्थी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) में भाग लेते हैं। वर्ष 2022 में 17 जुलाई को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा के लिए देशभर से 18.72 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस वर्ष भी नीट के लिए 20 लाख के करीब आवेदन आ सकते हैं। एनटीए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार नीट यूजी परीक्षा 7 मई को निर्धारित की गई है। अगर आप भी नीट परीक्षा क्वालीफाई करके एमबीबीएस या बीडीएस जैसे कोर्स में दाखिला लेकर डॉक्टर बनना चाहते हैं तो सफलता के NEET Video Course : Join Now की मदद ले सकते हैं। क्योंकि देशभर में एमबीबीएस की कुल 88 हजार सीटें ही हैं जिनपर दाखिला लेना अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा चैलेंज है।

विज्ञापन

  
ये भी पढ़ें 
नीट यूजी सिलेबस   
नीट स्कोर पर दाखिला देने वाले कॉलेजों की सूची
नीट परीक्षा विषयवार महत्वपूर्ण टॉपिक्स 
नीट जानें किस रैंक पर मिलेगा सरकारी कॉलेज

विज्ञापन

नीट परीक्षा सिलेबस व परीक्षा पैटर्न  

नीट परीक्षा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के आधार पर आयोजित की जाती है। जिसमें कक्षा 11 और 12वीं दोनों से प्रश्न पूछे जाते हैं। नीट परीक्षा में 200 सवाल पूछे जाते हैं जिसमें 180 के जवाब देने जरूरी होते हैं। उम्मीदवारों को इन 180 सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे 20 मिनट का समय दिया जाता है। एनटीए हिंदी अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में इस परीक्षा का आयोजन कराता है। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होती है। हर गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

                         
विषय    सवाल कुल सवाल अंक
भौतिक विज्ञान सेक्शन ए 35 + सेक्शन बी 10 45 180
रसायन विज्ञान   सेक्शन ए 35 + सेक्शन बी 10 45 180
जन्तु विज्ञान   सेक्शन ए 35 + सेक्शन बी 10 45 180
वनस्पति विज्ञान सेक्शन ए 35 + सेक्शन बी 10 45 180
कुल योग     720

देश में कुल मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेजों की संख्या  

पूरे भारत में करीब 532 मेडिकल कॉलेजों और 313 डेंटल कॉलेजों में एक लाख से अधिक सीटों पर(बीडीएस सीट मिलाकर) नीट स्कोर पर दाखिला दिया जाता है। 

88 फीसद रह सकती है नीट कटऑफ 

इस वर्ष सामान्य कैटेगरी में नीट कट ऑफ 88 फीसद से ऊपर रह सकती है। यानि 720 में 635 से ऊपर अंक लाने वाले छात्रों को आसानी होगी। छात्र अगर राज्य कोटे की सीटों पर फोकस करेंगे तो वहां कम अंकों पर भी दाखिला संभव है। जैसे राज्य कोटे के लिए छात्र के 520-630 अंक लाता है तो भी उसे अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल जाता है।  

देश के टॉप मेडिकल कॉलेज  

  • एम्स जिपमेर पांडिचेरी  
  • एम्स दिल्ली  
  • मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली 
  • बीजे मेडिकल कॉलेज अहमदाबाद 
  • पीजीआई लखनऊ, चंडीगढ़, बीएचयू,  
  • मद्रास मेडिकल कॉलेज 
  • किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ 

पिछले 5 वर्षों में नीट परीक्षा देने वाले उम्मीदवार 

वर्ष नीट परीक्षा तिथियां परीक्षा देने वाले उम्मीदवार  
2023 7 मई 2023  
2022 17 जुलाई 2022 1872343
2021 12 सितम्बर 2021 1614777
2020 13 सितम्बर 2020 1597435
2019 5 मई 2019 1519375
2018 6 मई 2018 1326725

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी  

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त SSC CGL, SSC GD, SBI PO, CTET, NDA और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

पूरे भारत में करीब 532 मेडिकल कॉलेजों और 313 डेंटल कॉलेजों में एक लाख से अधिक सीटों पर(बीडीएस सीट मिलाकर) नीट स्कोर पर दाखिला दिया जाता है

नीट यूजी परीक्षा देने की क्या योग्यता है?

भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के साथ 12वीं पास छात्र नीट परीक्षा में बैठ सकते हैं। 

नीट यूजी 2023 परीक्षा कब आयोजित होगी ?

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार नीट यूजी परीक्षा 7 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। 

नीट यूजी परीक्षा में कितने अभ्यर्थी भाग लेते हैं?

वर्ष 2022 में आयोजित हुई नीट परीक्षा के लिए 18.72 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसलिए 2023 मई परीक्षा में 20 लाख अभ्यर्थियों के भाग लेने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed