फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2026: Five Major Changes Announced Ahead of Exam, Check New Rules

NEET PG New Rules: कम हुए सवाल, एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा...जानें एग्जाम से पहले हुए पांच बड़े बदलाव

Sun, 02 Aug 2026 05:17 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 02 Aug 2026 05:17 PM IST
सार

NEET PG 2026: परीक्षा से पहले नीट पीजी में कई अहम बदलाव किए गए हैं। अब उम्मीदवारों को घर के नजदीक परीक्षा केंद्र चुनने का मौका मिलेगा, परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी और प्रश्नों की संख्या 200 से घटाकर 180 कर दी गई है।

विज्ञापन
NEET PG 2026: Five Major Changes Announced Ahead of Exam, Check New Rules
NEET PG Exam 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

NEET PG Exam 2026:  पोस्टग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET PG) की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने परीक्षा से पहले कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब उम्मीदवार अपनी पसंद के तीन परीक्षा शहरों का चयन कर सकेंगे और उन्हें परीक्षा से करीब तीन सप्ताह पहले ही परीक्षा केंद्र की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा, परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के लिए अन्य बदलाव भी लागू किए गए हैं।

विज्ञापन

 
NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस साल परीक्षा के लिए 2.73 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 12.5 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन


परीक्षा को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। इसमें परीक्षा केंद्रों की पहले से जांच, CCTV निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन, उम्मीदवारों की तलाशी, सिग्नल जैमर, लाइव मॉनिटरिंग और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की निगरानी शामिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हैं NEET PG 2026 के 5 बड़े बदलाव?

  • घर के नजदीक परीक्षा केंद्र चुनने की सुविधा: अब उम्मीदवार परीक्षा केंद्र के लिए अपनी पसंद के तीन राज्यों का चयन कर सकेंगे। इसमें पत्राचार वाले राज्य को पहली प्राथमिकता देना अनिवार्य होगा। इससे छात्रों को दूर-दराज के राज्यों में परीक्षा देने के लिए यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
  • परीक्षा शहर की जानकारी पहले मिलेगी: उम्मीदवारों को परीक्षा से करीब तीन सप्ताह पहले उनके परीक्षा शहर की जानकारी दे दी जाएगी। पहले यह जानकारी अक्सर परीक्षा से कुछ दिन पहले मिलती थी, जिससे यात्रा और ठहरने की व्यवस्था करने में परेशानी होती थी।
  • परीक्षा पैटर्न में बदलाव: NEET PG 2026 में अब 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे, जबकि पहले 200 प्रश्न होते थे। परीक्षा की कुल अवधि 210 मिनट ही रहेगी। कम प्रश्न होने से उम्मीदवारों को प्रत्येक सवाल हल करने के लिए पहले से अधिक समय मिलेगा।
  • एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा: इस बार NEET PG परीक्षा सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। मंत्रालय का मानना है कि इससे सभी उम्मीदवारों को समान कठिनाई स्तर का प्रश्नपत्र मिलेगा और मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष होगी।
  • सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत: परीक्षा में आधार सत्यापन, बायोमेट्रिक और जरूरत पड़ने पर आइरिस स्कैन का उपयोग किया जाएगा। प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया को एन्क्रिप्शन और सुरक्षित डिजिटल सिस्टम से संरक्षित किया गया है। वहीं, परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए 60,000 से अधिक कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed