नीट पीजी 2026 रिजल्ट घोषित: करीब 2.66 लाख अभ्यर्थियों को था इंतजार, तय समय से पहले आया परिणाम, ऐसे करें चेक
NBEMS NEET PG 2026 Result: एनबीईएमएस ने नीट पीजी 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। 30 अगस्त की परीक्षा में 2,63,544 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जबकि प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा हुई। इसमें 2,416 अभ्यर्थी शामिल हुए। देखें श्रेणीवार कटऑफ...
विस्तार
NBEMS NEET PG 2026: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अपने प्राप्त अंक और नीट-पीजी 2026 की रैंक की जानकारी परिणाम में देख सकते हैं। यह परीक्षा एमडी, एमएस, डीएनबी और डीआरएनबी तथा पीजी मेडिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।
नीट पीजी 2026 की मुख्य परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में कुल 2,63,544 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं, जयपुर के आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड सीतापुरा-1 और 2 परीक्षा केंद्रों पर प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 2,416 अभ्यर्थी शामिल हुए।
नीट-पीजी 2026 में कितनी रही कटऑफ?
अलग-अलग श्रेणियों के न्यूनतम योग्यता पर्सेंटाइल और कटऑफ अंक अलग हैं।
| श्रेणी | न्यूनतम योग्यता प्रतिशतक | कटऑफ अंक |
|---|---|---|
| सामान्य/ईडब्ल्यूएस | 50वां पर्सेंटाइल | 262 |
| सामान्य दिव्यांग | 45वां पर्सेंटाइल | 244 |
| एससी/एसटी/ओबीसी, इनमें दिव्यांग भी शामिल | 40वां पर्सेंटाइल | 226 |
इसका मतलब है कि सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए न्यूनतम योग्यता 50वां पर्सेंटाइल और 262 अंक है। सामान्य दिव्यांग श्रेणी के लिए 45वां पर्सेंटाइल और 244 अंक है।
नीट पीजी रिजल्ट की महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में
- परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित हुई थी। इस दिन 2,63,544 उम्मीदवार शामिल हुए।
- जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिजली की समस्या के कारण प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर 2026 को दोबारा परीक्षा हुई।
- 5 सितंबर को दोबारा आयोजित परीक्षा में 2,416 उम्मीदवार शामिल हुए।
- परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी बेसब्री से उत्तर कुंजी का इतंजार कर रहे थे।
- इसी बीच एनबीईएमएस ने तय समय (30 सितंबर) से पहले ही 24 सितंबर को नतीजे घोषित किए।
- परिणाम में उम्मीदवारों के प्राप्त अंक और नीट-पीजी 2026 की रैंक दी गई है।
- परिणाम एनबीईएमएस की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
- सामान्य/ईडब्ल्यूएस के लिए कटऑफ 50वां पर्सेंटाइल (262 अंक) है।
- सामान्य दिव्यांग श्रेणी के लिए कटऑफ 45वां पर्सेंटाइल (244 अंक) है।
- एससी/एसटी/ओबीसी और इन वर्गों के दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 40वां पर्सेंटाइल (226 अंक) है।
- नीट पीजी की उत्तर कुंजी और व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 1 अक्तूबर 2026 को वेबसाइट पर अपलोड होंगे।
यह भी पढ़ें: नीट पीजी 2026 की आंसर-की कब आएगी? एनबीएमएस ने बताया कब जारी होगी, स्कोरकार्ड भी साथ ही आएगा
परिणाम में क्या-क्या जानकारी दी गई है?
एनबीईएमएस की ओर से जारी परिणाम में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंक और नीट पीजी 2026 की रैंक दी गई है। अभ्यर्थी परिणाम देखने के बाद अपनी रैंक और प्राप्त अंक की जानकारी जांच सकते हैं। परिणाम को आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखना भी जरूरी होगा।
कब आएगी नीट पीजी की आंसर-की?
रिजल्ट नोटिस में बताया गया है कि नीट पीजी 2026 की उत्तर कुंजी 1 अक्तूबर 2026 को वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। उम्मीदवार अपने लॉगिन डैशबोर्ड के माध्यम से प्रत्येक प्रश्न के लिए प्रश्न आईडी नंबर, सही उत्तर कुंजी आईडी, चिह्नित प्रतिक्रिया आईडी और मूल्यांकन की योजना के अनुसार दिया गया स्कोर देख सकेंगे।
इसके साथ ही बोर्ड ने बताया कि परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी 1 अक्तूबर 2026 से उपलब्ध का दिए जाएंगे। अभ्यर्थी एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
तय समय से कितना पहले आया रिजल्ट?
सूचना बुलेटिन के अनुसार, नीट पीजी 2026 का परिणाम संभावित रूप से 30 सितंबर 2026 को घोषित किया जाना था। अभ्यर्थी बेसब्री से उत्तर कुंजी का इतंजार कर रहे थे। ऐसे में एनबीईएमएस ने निर्धारित तिथि से पहले ही नतीजे घोषित किए हैं। हालांकि, उत्तर कुंजी भी 1 अक्तूबर से उपलब्ध करा दी जाएगी।
नीट पीजी रिजल्ट के बाद आगे क्या होगा?
- परिणाम के बाद प्रवेश की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। राज्य कोटे की सीटों के लिए अंतिम मेरिट सूची संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने नियमों के अनुसार तैयार करेंगे।
- यह मेरिट सूची संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की योग्यता एवं पात्रता शर्तों, लागू दिशा-निर्देशों, नियमों और आरक्षण नीति के आधार पर तैयार की जाएगी।
नीट पीजी का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
- अभ्यर्थी नीट पीजी 2026 का परिणाम एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। परिणाम में प्राप्त अंक और रैंक की जानकारी उपलब्ध है।
- एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर नीट-पीजी के लिए अलग पृष्ठ भी उपलब्ध है, जहां परीक्षा से जुड़ी सूचनाएं, आवेदन और परिणाम संबंधी जानकारी दी जाती है।
कमेंट
कमेंट X