फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2022 Know After Exam Process NEET Result Answer Key Expected Date to Release Check Details

NEET UG 2022: नीट यूजी परीक्षा संपन्न, जानें क्या होगी अब आगे की प्रक्रिया, यहां पढ़ें

Tue, 19 Jul 2022 02:51 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 19 Jul 2022 02:51 PM IST
सार

NEET UG 2022: नीट यूजी परीक्षा के माध्यम से सफल उम्मीदवारों को विभिन्न मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। बता दें कि इनमें एमबीबीएस, आयुष समेत विभिन्न पाठ्यक्रम शामिल हैं।

विज्ञापन
NEET UG 2022 Know After Exam Process NEET Result Answer Key Expected Date to Release Check Details
NEET UG 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NEET UG 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा/NEET UG 2022 का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को संपन्न करा लिया है। देश-विदेश में 500 से अधिक केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 18 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया है। परीक्षा होने के बाद अब छात्रों को थोड़ी राहत तो मिली है। हालांकि, छात्रों को इस बात का ध्यान होना चाहिए कि परीक्षा नीट के लिए आखिरी नहीं बल्कि शुरुआती चरण है। इसलिए हम लेकर आए हैं नीट परीक्षा के बाद के चरणों की पूरी जानकारी। आइए इसे चरणबद्ध तरीके से समझते हैं-: । 

विज्ञापन

उत्तर कुंजी होगी जारी
NEET UG के संपन्न होने के बाद अब अगला चरण होगा परीक्षा की उत्तर कुंजी का जारी होना। विभिन्न कोचिंग संस्थानों ने उत्तर कुंजी को जारी तो कर दिया है, लेकिन एनटीए की ओर से आधिकारिक उत्तर कुंजी का जारी होना बाकी है। यह उत्तर कुंजी अंतरिम होगी और इस पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम उत्तर कुंजी
अंतरिम उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्तियों पर विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद एनटीए नीट परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को जारी करेगा। इस पर आपत्ति की कोई भी सुविधा नहीं दी जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए छात्र इस उत्तर कुंजी से अपने परिणाम का अंदाजा लगा सकते हैं, क्योंकि परिणाम इसी पर आधारित होंगे।

विज्ञापन

नीट यूजी परीक्षा के परिणाम और कटऑफ
अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के कुछ ही समय बाद एनटीए की ओर से परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार परिणाम को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। परिणाम के साथ ही नीट यूजी के कटऑफ और मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। नीट यूजी के परिणाम अगस्त महीने की शुरुआत में जारी होने की उम्मीद है।

नीट यूजी काउंसलिंग
एनटीए की ओर से नीट यूजी, 2022 के परिणाम और कटऑफ के जारी होने के बाद नीट यूजी काउंसलिंग की शुरुआत होगी। नीट यूजी काउंसलिंग का आयोजन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से किया जाता है। इस चरण में उम्मीदवारों को अपने कोर्स, कॉलेज आदि का चयन करना होगा। प्रवेश के समय छात्रों को अपने सभी दस्तावेज और आवेदन शुल्क आदि जमा करने होंगे। 

इन सीटों पर मिलेगा प्रवेश
नीट यूजी परीक्षा के माध्यम से सफल उम्मीदवारों को विभिन्न मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। बता दें कि इनमें एमबीबीएस की 90,825 सीटें, आयुष की 52,720 सीटें, बीडीएस की 27,948 सीटें, बीवीएसी की 603 सीटें आदि शामिल हैं। इसके अलावा बीएससी नर्सिंग, JIPMER MBBS और एम्स MBBS की सीटों पर भी प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed