सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2026 Fee Refund: NTA Extends Bank Details Submission Deadline Till June 22

NEET UG: फीस रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण, एनटीए ने 22 जून तक बढ़ाई समय सीमा

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 29 May 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

NEET UG 2026: एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा।
 

NEET UG 2026 Fee Refund: NTA Extends Bank Details Submission Deadline Till June 22
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए हैं।

Trending Videos


दरअसल, नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद एजेंसी ने 21 जून को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया। एनटीए ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि री-एग्जाम के लिए उम्मीदवारों से कोई नया परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा और पहले जमा की गई फीस वापस की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 26 मई थी समय सीमा

एनटीए ने 22 मई से 26 मई तक उम्मीदवारों को नीट यूजी 2026 पोर्टल पर बैंक खाते की जानकारी जमा करने की सुविधा दी थी। हालांकि बड़ी संख्या में छात्र अब भी यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। एजेंसी के अनुसार अब तक करीब 13 लाख उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट कर चुके हैं।



एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी नोटिस में कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने अब तक बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए हैं, उन्हें अतिरिक्त समय देने के लिए यह सुविधा 22 जून 2026 रात 11:50 बजे तक बढ़ाई जा रही है।

एजेंसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर लॉगिन करके रिफंड लिंक के जरिए अपने बैंक खाते की जानकारी सही तरीके से भरें। उम्मीदवार चाहें तो जानकारी की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए कैंसिल चेक भी अपलोड कर सकते हैं।

21 जून को होनी है परीक्षा

एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि एक बार बैंक खाते की जानकारी जमा होने के बाद उसमें किसी प्रकार का बदलाव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सभी डिटेल्स सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी गई है।

इस वर्ष नीट यूजी परीक्षा के लिए करीब 23 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। फिलहाल पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है और 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed