NCERT CEE 2026: बीएड-एमएड समेत कई कोर्स में दाखिले का मौका, एनसीईआरटी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के लिए पंजीकरण शुरू
NCERT CEE 2026 Registration: एनसीईआरटी ने सीईई 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 5 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 28 जून को सीबीटी मोड में होगी। इसके जरिए बीएड, एमएड, इंटीग्रेटेड एमएससीएड (Integrated MScEd) और बीएड-एमएड (BEd-MEd) समेत कई कोर्सेज में दाखिला मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCERT CEE 2026: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए आयोजित होने वाले कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE 2026) की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के शिक्षा कार्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अब एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट cee.ncert.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 जून 2026 निर्धारित की गई है। वहीं प्रवेश परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी, जिसमें उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
क्या है एनसीईआरटी की सीईई परीक्षा?
सरल शब्दों में समझें तो जैसे डॉक्टर बनने के लिए नीट और इंजीनियर बनने के लिए जेईई की परीक्षा पास करनी होती है, वैसे ही सरकारी टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए की NCERT CEE परीक्षा होती है।
यहां से पढ़ाई करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि छात्र 12वीं के तुरंत बाद ही ‘इंटीग्रेटेड कोर्स’ जैसे BSc-BEd या BA-BEd चुन सकते हैं। इससे ग्रेजुएशन और B.Ed की पढ़ाई एक साथ सिर्फ 4 साल में पूरी हो जाती है और छात्रों का एक साल बच जाता है।
इन कोर्सेज में मिलेगा दाखिला
सीईई 2026 के जरिए कई प्रमुख शिक्षक शिक्षा कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें बीएड (BEd), एमएड (MEd), इंटीग्रेटेड MScEd, इंटीग्रेटेड BEd-MEd और MA in Education Technology जैसे कोर्स शामिल हैं। जो छात्र इन पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
एनसीईआरटी ने उम्मीदवारों से कहा है कि आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। इसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी शामिल हैं, ताकि फॉर्म भरने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।
कोर्स के अनुसार अलग है योग्यता
सीईई 2026 के लिए पात्रता शर्तें अलग-अलग कोर्स के अनुसार तय की गई हैं।
इंटीग्रेटेड MScEd: इस प्रोग्राम में आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 12वीं या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होना जरूरी है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंक 45 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। वहीं, जिन छात्रों ने वर्ष 2024 या 2025 में 12वीं की परीक्षा पास की है, वे भी इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र माने जाएंगे।
तीन वर्षीय इंटीग्रेटेड BEd-MEd: इस कोर्स में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के पास साइंस, सोशल साइंस या मानविकी विषयों में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया में ऐसे मिलेगा वेटेज
एनसीईआरटी ने प्रवेश प्रक्रिया के लिए चयन मानदंड भी स्पष्ट कर दिए हैं। उम्मीदवारों के चयन में सीईई 2026 स्कोर को 60 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। जबकि बाकी 40 प्रतिशत महत्व उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रदर्शन को मिलेगा। यानी प्रवेश के दौरान केवल एंट्रेंस एग्जाम ही नहीं, बल्कि एकेडमिक रिकॉर्ड भी अहम भूमिका निभाएगा।