NEET UG Result 2022: नीट यूजी आंसर की पर आया बड़ा अपडेट, जारी होने पर ऐसे कर सकेंगे चेक
NEET UG Result 2022 Answer Key: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी परीक्षा में करीब साढ़े 18 लाख से उम्मीदवार शामिल हुए थे। इन लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2022 Result & Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से स्नातक स्तरीय मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए 17 जुलाई, 2022 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में करीब साढ़े 18 लाख से उम्मीदवार शामिल हुए थे। इन छात्रों के अलावा, इनके अभिभावक एवं शिक्षक आदि बीते तीन सप्ताह से नीट यूजी 2022 की आंसर की जारी होने की बाट जोह रहे हैं। नीट यूजी परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है।
NEET UG: 14 अगस्त तक जारी हो सकती है प्रोविजनल आंसर की
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही नीट यूजी 2022 की आंसर की और परिणाम जारी किया जाएगा। हालांकि, एनटीए की ओर से प्रोविजनल आंसर की यानी अंतरिम उत्तर कुंजी 14 अगस्त को जारी किए जाने की प्रबल संभावना है। अंतरिम उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही इस पर आपत्तियां भी आमंत्रित की जाएंगी।
उम्मीदवारों के लिए आपत्तियां दर्ज कराने की विंडो बंद होने के बाद उन पर विचार किया जाता है। विशेषज्ञों के मंथन के बाद ही फाइनल आंसर की यानी अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाती है। तब कहीं जाकर नीट यूजी का रिजल्ट तैयार होता है। वहीं रिजल्ट तैयार करने के साथ ही कट ऑफ, और रैंक सूची भी जारी की जाती है।
NEET UG 2022 Answer Key: कैसे और कहां कर पाएंगे चेक एवं डाउनलोड?
-
सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं। -
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नीट यूजी 2022 प्रोविजनल आंसर की के लिंक पर क्लिक करें। -
अब आंसर की आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी। -
इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें। -
अब अपने उत्तर का मिलान करें। साथ ही जरूरत पड़ने पर सवालों के जवाब पर आपत्ति दर्ज कराएं।
NEET UG 2022: आपत्ति दर्ज कराने के लिए मिलेंगे दो से तीन दिन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट यूजी 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर आंसर की और फिर रिजल्ट जारी करेगी। एनटीए आंसर की के साथ ही ओएमआर शीट और प्रश्न पत्रों की स्कैन की गई प्रति भी जारी करती है। जिसके आधार पर उम्मीदवार अपने रिजल्ट का आकलन कर सकते हैं। छात्रों को आंसर की पर आपत्ति, यदि कोई हो तो उठाने के लिए लगभग दो से तीन दिन का समय मिलेगा।
कमेंट
कमेंट X