सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NTA seeking Scribe details from PwD/PwBD candidates in CUET UG 2026; Last date 5 May, Exam from 11 May

CUET UG 2026: एनटीए ने मांगी स्क्राइब की डिटेल्स, सीयूईटी यूजी के दिव्यांग अभ्यर्थी इस तारीख तक जमा करें विवरण

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 30 Apr 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार

CUET UG 2026: एनटीए के सीयूईटी यूजी के पीडब्ल्यूडी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के अभ्यर्थियों से स्क्राइब का विवरण जमा करने का अनुरोध किया है। विवरण जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई रात्रि 11.50 बजे तक है। सीयूईटी यूजी परीक्षा 11 से 31 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी।
 

NTA seeking Scribe details from PwD/PwBD candidates in CUET UG 2026; Last date 5 May, Exam from 11 May
CUET UG 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

CUET UG 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी के दिव्यांग और बेंचमार्क दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। एनटीए ने पीडब्ल्यूडी और पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों के लिए स्क्राइब का विवरण जमा करने की विंडो उपलब्ध करा दी है। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें 5 मई रात्रि 11.50 बजे तक स्क्राइब का विवरण जमा करना होगा।

Trending Videos


सीयूईटी यूजी परीक्षा देशभर में और देश के बाहर स्थित परीक्षा केंद्रों पर 11 मई से शुरू होने वाली है। परीक्षा 31 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। पीडब्ल्यूडी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के जो भी अभ्यर्थी स्क्राइब सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, वे तय समय सीमा के भीतर स्क्राइब का विवरण जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होती है स्क्राइब सुविधा?

सीयूईटी यूजी में 'स्क्राइब' (scribe) सुविधा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा PwBD (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) उम्मीदवारों के लिए दी जाने वाली एक सहायता सेवा है। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए है जिनकी विकलांगता 40% या उससे अधिक है, या जिन्हें लिखने में कठिनाई होती है। इसके तहत उन्हें एक स्क्राइब (लेखक) उपलब्ध कराया जाता है जो उनके लिए प्रश्न पढ़ता है और उत्तर लिखता है।

कैसे जमा करें स्क्राइब की डिटेल्स?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके स्क्राइब का विवरण जमा कर सकते हैं-

  • सबसे पहले स्क्राइब पोर्टल पर जाएं, जिसका लिंक आपको नीचे उपलब्ध आधिकारिक नोटिस में मिलेगा।
  • एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • होम पेज पर 'Register Scribe Details' बटन पर क्लिक करें। यह बटन सिर्फ उन उम्मीदवारों को दिखाई देगा जिन्होंने अपने लिए खुद का स्क्राइब चुना है और जो Exam City Intimation के दौरान उसकी डिटेल्स देना चाहते हैं।
  • स्क्राइब का ऑप्शन चुनें और जरूरत के हिसाब से स्क्राइब की डिटेल्स दें।
  • डिटेल्स सबमिट होने के बाद, वे उम्मीदवार के होम पेज के बाईं ओर 'View Application Form' लिंक में और कन्फर्मेशन पेज पर दिखाई देंगी।


आधिकारिक नोटिस देखें...

परीक्षा से जुड़ी ताजा अपडेट्स के लिए एनटीए की वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in पर रेगुलर विजिट करते रहें। किसी भी समस्या के समाधान के लिए उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed