सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Odisha Announces Free Education from KG to PG in Government Schools and Colleges

Odisha: केजी से पोस्ट ग्रेजुएशन तक मुफ्त होगी पढ़ाई, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा एलान

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 12 Jun 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Free Education In Odisha: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में किंडरगार्टन (KG) से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) तक मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा की है। 
 

Odisha Announces Free Education from KG to PG in Government Schools and Colleges
ओडिशा के सीएम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

Odisha: ओडिशा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में अब किंडरगार्टन (KG) से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) तक शिक्षा पूरी तरह निशुल्क होगी। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा राज्य में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।

आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को हर वर्ग तक पहुंचाना और आर्थिक कारणों से पढ़ाई छोड़ने की समस्या को कम करना है। इससे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों और छात्राओं को बड़ा लाभ मिलेगा।

सरकार का मानना है कि शिक्षा पर होने वाले खर्च को कम करके अधिक से अधिक छात्रों को उच्च शिक्षा तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश का पहला राज्य बन सकता है ओडिशा

मुख्यमंत्री माझी ने इस फैसले को शिक्षा क्षेत्र में एक अग्रणी पहल बताया। उन्होंने कहा कि ओडिशा देश का पहला ऐसा राज्य बन सकता है जहां सरकारी शिक्षण संस्थानों में केजी से पीजी तक पूरी शिक्षा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

खबर अपडेट हो रही है...

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed