फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   PM Modi: India Indonesia Sign Health and Education Pacts, IIM Bangalore to Open Campus in East Java

PM Modi Indonesia Visit: पीएम की यात्रा में शिक्षा पर क्या समझौते? इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बंगलूरू का कैंपस

Tue, 07 Jul 2026 02:43 PM IST
Akash Kumar पीटीआई, जकार्ता
पीटीआई, जकार्ता Published by: Akash Kumar Updated Tue, 07 Jul 2026 02:43 PM IST
सार

PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्षा और समुद्री सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए। एक बड़ी घोषणा इंडोनेशिया में आईआईएम बेंगलूरू (IIM Bangalore) का पहला कैंपस खोलने को लेकर हुई, जिससे पूरे आसियान (ASEAN) क्षेत्र के युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
PM Modi: India Indonesia Sign Health and Education Pacts, IIM Bangalore to Open Campus in East Java
पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच कई समझौते हुए - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) और समुद्री सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में करीब एक दर्जन समझौतों पर हस्ताक्षर किए। जकार्ता में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने इन समझौतों की जानकारी दी।

विज्ञापन

 

इंडोनेशिया में कहां खुलेगा आईआईएम बंगलूरू का कैंपस?

प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि भारत का प्रतिष्ठित आईआईएम बंगलूरू (IIM Bangalore) इंडोनेशिया में अपना विदेशी परिसर स्थापित करेगा।

  • यह कैंपस इंडोनेशिया के ईस्ट जावा (East Java) प्रांत के सिंघासारी विशेष आर्थिक क्षेत्र (Singhasari Special Economic Zone) में बनाया जाएगा।
  • इससे सिर्फ इंडोनेशिया ही नहीं, बल्कि पूरे आसियान (ASEAN) क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली प्रबंधन शिक्षा का लाभ मिलेगा।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पहल युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगी।


बता दें कि इससे पहले आईआईएम अहमदाबाद भारत का पहला प्रमुख प्रबंधन संस्थान बना था, जिसने पिछले वर्ष दुबई में अपना विदेशी परिसर शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य क्षेत्र में क्या-क्या समझौते हुए?

भारत और इंडोनेशिया ने स्वास्थ्य क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इनमें शामिल हैं-

  • भारत के सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) और इंडोनेशिया की नेशनल एजेंसी ऑफ ड्रग एंड फूड कंट्रोल के बीच समझौता।
  • चिकित्सा उत्पादों के नियमन (रेगुलेशन) में सहयोग।
  • वैश्विक नियामक मानकों को लेकर जानकारी का आदान-प्रदान।
  • भारतीय दवाओं और चिकित्सा उत्पादों की इंडोनेशिया के बाजारों तक पहुंचने में मदद करना।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस समझौते से इंडोनेशिया के लोगों को भारत की उच्च गुणवत्ता वाली और किफायती दवाएं अधिक आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

विज्ञापन

डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को कैसे मिलेगा फायदा?

दोनों देशों ने स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से जुड़ा एक कार्यान्वयन समझौता भी किया है। इसके तहत-

  • स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए फेलोशिप कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
  • योग्य डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की आवाजाही को बढ़ावा मिलेगा।
  • भारत, इंडोनेशिया के डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के क्षमता विकास (कैपेसिटी बिल्डिंग) में भी सहयोग करेगा।

मोदी तीन देशों के दौरे पर हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया। यह उनकी तीन देशों की यात्रा का पहला चरण है।

इसके बाद प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का भी दौरा करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करना है।

आसियान (ASEAN) क्या है?

आसियान (ASEAN), जिसका पूरा नाम 'दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ' (Association of Southeast Asian Nations) है, दक्षिण-पूर्व एशिया के 10 देशों का एक प्रमुख राजनीतिक और आर्थिक अंतर-सरकारी संगठन है। इसकी स्थापना 8 अगस्त 1967 को बैंकॉक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर के साथ हुई थी। इसके सदस्य देश 

  1. ब्रुनेई
  2. कंबोडिया
  3. इंडोनेशिया
  4. लाओस
  5. मलेशिया
  6. म्यांमार
  7. फिलीपींस
  8. सिंगापुर
  9. थाईलैंड
  10. वियतनाम
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed