सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   PM Modi to Distribute 51,000+ Appointment Letters at 19th Rozgar Mela on May 23, 2026

Rozgar Mela: कल सुबह 11 बजे 19वां रोजगार मेला, PM मोदी 51000 युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 22 May 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार

19th Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 मई 2026 को 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। कार्यक्रम 47 स्थानों पर आयोजित होगा। चयनित उम्मीदवार रेल, गृह, स्वास्थ्य और अन्य केंद्रीय मंत्रालयों में नियुक्त किए जाएंगे।
 

PM Modi to Distribute 51,000+ Appointment Letters at 19th Rozgar Mela on May 23, 2026
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार

Rozgar Mela: पीएम मोदी 23 मई 2026 को देशभर के युवाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री शनिवार सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होने वाले 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे और नए चयनित युवाओं से संवाद करेंगे।

Trending Videos


केंद्र सरकार की ओर से आयोजित यह रोजगार मेला युवाओं को सरकारी नौकरियों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि रोजगार सृजन को प्राथमिकता देना प्रधानमंत्री की प्रमुख प्रतिबद्धताओं में शामिल है और रोजगार मेला उसी सोच को आगे बढ़ाने का माध्यम बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 12 लाख से ज्यादा युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

सरकार द्वारा शुरू किए गए रोजगार मेलों के जरिए अब तक देशभर में 18 चरण आयोजित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 12 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। केंद्र सरकार का दावा है कि इस पहल से भर्ती प्रक्रिया में तेजी आई है और युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने में मदद मिली है।

19वां रोजगार मेला देश के 47 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चयनित उम्मीदवार शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थी केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे।

कई मंत्रालयों में मिलेगी नियुक्ति

रोजगार मेले के तहत चयनित उम्मीदवार रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग समेत कई सरकारी विभागों में नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य केंद्रीय मंत्रालयों और संगठनों में भी युवाओं को नियुक्ति दी जाएगी।

सरकार का मानना है कि रोजगार मेले से युवाओं को नौकरी के अवसर मिलने के साथ-साथ देश की प्रशासनिक और विकास संबंधी व्यवस्थाओं को भी मजबूती मिल रही है। पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को तेज करने और रिक्त पदों को भरने के लिए लगातार रोजगार मेलों का आयोजन किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई मौकों पर यह कह चुके हैं कि देश के युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में 19वें रोजगार मेले को भी युवाओं के लिए एक बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed