सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   ICSI Releases CSEET June 2026 Admit Card; Exams Scheduled from June 1 to June 4

ICSI CSEET June 2026: कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 21 May 2026 02:30 PM IST
विज्ञापन
सार

ICSI CSEET June 2026: आईसीएसआई ने सीएसईईटी जून 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 1 जून से 4 जून 2026 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी, जबकि संभावित परिणाम 14 जून को आएगा।
 

ICSI Releases CSEET June 2026 Admit Card; Exams Scheduled from June 1 to June 4
Admit Card - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार

ICSI CSEET June 2026 Admit Card: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) जून 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना यूनिक आईडी या आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। संस्थान के अनुसार सीएसईईटी जून 2026 परीक्षा 1 जून से 4 जून 2026 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों जैसे नाम, फोटो, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देशों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।
विज्ञापन


यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से पहले संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
सीएसईईटी जून 2026 एडमिट कार्ड जारी जारी
सीएसईईटी जून 2026 परीक्षा 1 जून से 4 जून 2026
सीएसईईटी जून 2026 परिणाम (संभावित) 14 जून 2026

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

  • सबसे पहले आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर CSEET June 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • यूनिक आईडी या आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • लॉगिन/सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed