सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UP Board to Provide Affordable NCERT Books for 2026-27, available for online home delivery

UP Board: यूपी बोर्ड की शानदार पहल, 9वीं से 12वीं तक की सस्ती एनसीईआरटी किताबों की होगी ऑनलाइन होम डिलीवरी

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 20 May 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Board: यूपी बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए 9वीं से 12वीं तक की सस्ती एनसीईआरटी किताबें उपलब्ध कराने की घोषणा की है। बोर्ड ने बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पुस्तकें ऑनलाइन होम डिलीवरी के लिए उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
 

UP Board to Provide Affordable NCERT Books for 2026-27, available for online home delivery
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board) - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को कम कीमत पर एनसीईआरटी आधारित किताबें उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। बोर्ड का उद्देश्य राज्यभर के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री आसान और सुलभ तरीके से पहुंचाना है।

Trending Videos

70 पुस्तकें कराई जाएंगी उपलब्ध

बोर्ड के अनुसार, कक्षा 9 और 10 के सेट में हिंदी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत जैसे विषय शामिल किए गए हैं। वहीं कक्षा 11 और 12 के लिए अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, गणित, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी और होम साइंस समेत कई विषयों की किताबें उपलब्ध होंगी। कुल मिलाकर 36 विषयों की करीब 70 पुस्तकें इस योजना में शामिल की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लिया जाएगा अतिरिक्त डिलीवरी शुल्क

किताबों के वितरण को आसान बनाने के लिए बोर्ड ने अलग-अलग कक्षाओं हेतु तीन अधिकृत प्रकाशकों और वितरकों की नियुक्ति की है। छात्र फरवरी 2026 से स्थानीय दुकानों, थोक विक्रेताओं और ऑनलाइन माध्यमों से किताबें खरीद सकेंगे। इसके लिए बोर्ड ने Amazon और Pioneerbooks.in पोर्टल के साथ भी साझेदारी की है। छात्रों को घर बैठे किताबें मंगाने की सुविधा दी जाएगी और अतिरिक्त डिलीवरी शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन

इन मुद्रकों को किया गया अधिकृत

बोर्ड ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पाठ्य पुस्तकों के मुद्रण और वितरण के लिए तीन मुद्रकों को अधिकृत किया गया है। इनका नाम है:

मुद्रक/वितरक का नाम कक्षा
मेसर्स पायनियर, प्रिंटर्स एंड पब्लिशर्स, आगरा 9वीं तथा 12वीं
मेसर्स पीतांबरा बुक्स प्राइवेट लिमिटेड, बिजौली, झांसी 10वीं
मेसर्स सिंघल एजेंसीज, लखनऊ 11वीं

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed