सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   DRDO Internship Recruitment 2026: Apply from 26 May for Paid Internship up to 15,000

DRDO Intern Vacancy: डीआरडीओ में इंटर्नशिप का शानदार मौका, 26 मई से करें आवेदन; 30,000 तक मिलेगा स्टाइपेंड

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 20 May 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार

DRDO DG(Aero)Intern Recruitment 2026: डीआरडीओ में इंजीनियरिंग छात्रों के लिए शानदार मौका है। डीजी (Aeronautical Systems) विभाग में 200 इंटर्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इस इंटर्नशिप में बीई/बीटेक और एमई/एमटेक करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। 

DRDO Internship Recruitment 2026: Apply from 26 May for Paid Internship up to 15,000
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X / @SpokespersonMoD
विज्ञापन

विस्तार

DRDO Intern Vacancy 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के महानिदेशक (एयरोनॉटिकल सिस्टम्स) ने 2026-27 के लिए इंजीनियरिंग और विज्ञान के छात्रों के लिए इंटर्नशिप का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत छात्रों को DRDO की अलग-अलग लैब्स में काम सीखने का मौका मिलेगा। आवेदन की प्रक्रिया 26 मई 2026 से शुरू होकर 5 जून 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos
 
विज्ञापन
विज्ञापन
आयोजन तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 26-05-2026
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05-06-2026
पात्रता मानदंड का मूल्यांकन 05-06-2026 (अंतिम तिथि)
इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने (लगातार)

क्या है आवेदन की शर्तें?

इस इंटर्नशिप के लिए केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो स्नातक (Graduation) या स्नातकोत्तर (Post Graduation) के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे हों। इसके लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 6.5 CGPA होना जरूरी है। स्नातक छात्रों के लिए छठे सेमेस्टर की मार्कशीट और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए दूसरे सेमेस्टर की मार्कशीट होना आवश्यक है।

अगर आवेदन के समय छठे या दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट नहीं आया है, तो स्नातक में चौथे और पांचवें सेमेस्टर के औसत अंक और स्नातकोत्तर में पहले सेमेस्टर के अंक के आधार पर पात्रता तय की जाएगी। बाद में छठे और दूसरे सेमेस्टर की मार्कशीट जॉइनिंग के समय देना जरूरी होगा, नहीं तो इंटर्नशिप नहीं मिलेगी। इसके अलावा, उम्मीदवार को 6 महीने की इंटर्नशिप के लिए पंजीकरण करना होगा।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

इस इंटर्नशिप में चयनित छात्रों को कुल 30,000 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि दो किस्तों में मिलेगी। पहली किस्त 15,000 रुपये इंटर्नशिप के 3 महीने पूरे होने के बाद दी जाएगी और दूसरी किस्त 15,000 रुपये अगले 3 महीने पूरे होने पर दी जाएगी।

अगर कोई छात्र 6 महीने की पूरी इंटर्नशिप पूरी करने से पहले ही बीच में छोड़ देता है, तो उसे इंटर्नशिप का प्रमाण पत्र (Certificate) नहीं दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।
  • अब “Recruitment/What’s New” सेक्शन में इंटर्नशिप नोटिफिकेशन खोलें।
  • पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़ें और पात्रता जांच लें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें।
  • जरूरी दस्तावेज (मार्कशीट, ID आदि) अपलोड करें।
  • फॉर्म को अच्छी तरह चेक करके सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed