सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Tripura govt cancels summer vacation in colleges

Tripura Colleges: सरकारी कॉलेजों में 26 दिन की समर वेकेशन रद्द, NEP लागू होने से कम हुई छुट्टियों की गुंजाइश

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 22 May 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Tripura: त्रिपुरा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों, तकनीकी और व्यावसायिक संस्थानों में 26 दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सरकार का कहना है कि NEP लागू होने और सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रम शुरू होने के बाद लंबे अवकाश की गुंजाइश काफी कम हो गई है।

Tripura govt cancels summer vacation in colleges
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Tripura: त्रिपुरा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों, तकनीकी और व्यावसायिक संस्थानों में 26 दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां रद्द कर दी हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह छुट्टियां 25 मई से शुरू होने वाली थीं, लेकिन अब इन्हें नहीं दिया जाएगा।

Trending Videos


उच्च शिक्षा निदेशक अनिमेष देबबर्मा ने एक अधिसूचना में कहा, "छात्रों के हित में, विभाग के अधीन सभी कॉलेजों, तकनीकी और व्यावसायिक संस्थानों में 26 मई से शुरू होने वाली 26 दिन की ग्रीष्मकालीन अवकाश रद्द की जाती है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिसूचना में बताया गया है कि इस दौरान कॉलेज बंद नहीं होंगे, बल्कि खुले रहेंगे। इस समय सत्र 2026-27 के दाखिले, सेमेस्टर परीक्षाएं और सभी प्रशासनिक काम पहले की तरह चलते रहेंगे।

विज्ञापन

क्यों रद्द हुई छुट्टीयां?

अधिसूचना में यह भी कहा गया है, "चूंकि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कॉलेज खुले रहेंगे और शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी, इसलिए कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को 26 दिन का अर्जित अवकाश मिलेगा।" 

देबबर्मा के अनुसार, राज्य सरकार ने पहले ही NEP लागू कर दी है। इसी वजह से अब पढ़ाई सेमेस्टर सिस्टम पर हो रही है, जिससे लंबी गर्मी की छुट्टियों की जरूरत और गुंजाइश बहुत कम रह गई है। 

उन्होंने कहा, "ग्रीष्मकालीन अवकाश रद्द करने का यह एक प्रमुख कारण है।" उन्होंने कहा कि वर्तमान में त्रिपुरा में राज्य द्वारा संचालित 22 सामान्य डिग्री कॉलेज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed