CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन की बढ़ी तारीख; अब 5 अप्रैल तक कर सकते है पंजीकरण
CUET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अंडरग्रेजुएट कोर्सेज सीयूईटी यूजी के लिए पंजीकरण करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। पूरी खबर नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अंडरग्रेजुएट कोर्सेज सीयूईटी यूजी के लिए, पंजीकरण करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। अब आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 अप्रैल निर्धारित है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet-ug@nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सके है। उम्मीदवार समय सीमा के अंदर आनेदन कर दें।
सीयूईटी आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को अपना व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरना होगा। उन्हें आवश्यक दस्तावेजों जैसे उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार की तस्वीर, हस्ताक्षर और वैध फोटो पहचान पत्र की स्कैन की गई प्रतियां भी अपलोड करनी होंगी। ध्यान रहे कि अगर उम्मीदवार कोई भी गलत जानकारी भरते हैं तो उनकी उम्मीदवारी खारिज कर दी जाएगी।
CUET UG 2024: पात्रता मानदंड
जो उम्मीदवार सीयूईटी 2024 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा, वे इस प्रकार है:
उम्मीदवार 12वीं कक्षा के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके होंगे या 2024 में उपस्थित होंगे, वे सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए पात्र हैं।
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त केंद्रीय या राज्य बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण करना होगा।
सीयूटी यूजी परीक्षा में बैठने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
CUET UG 2024: पंजीकरण फॉर्म भरने की प्रक्रिया
सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
सबसे पहले उम्मीदवारों को एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet-ug@nta.ac.in पर जाना होगा।
इसके बाद, उन्हें CUET UG 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब, उम्मीदवार को पूछे गए विवरण भरें और पंजीकरण करें।
उम्मीदवारों को अब आवेदन पत्र भरना होगा और शुल्क भुगतान करना होगा।
अब सबमिट करें और पेज डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X