CUET: डीयू, जेएनयू, बीएचयू... देखें देश की टॉप सीयूईटी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट; प्रवेश के लिए रहती है मारामारी
Top CUET Universities: सीयूईटी में प्रतिभाग कर रही विभिन्न यूनिवर्सिटीज में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू हो जाएगी। ऐसे में छात्रों को देश की टॉप यूनिवर्सिटीज में बारे में पता होना चाहिए, जिससे वे तय कर सकें कि उन्हें कहां प्रवेश लेना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी 2024 का रिजल्ट (CUET UG 2024 Result) जारी कर दिया है। अगले चरण में सीयूईटी में शामिल सैकड़ों विश्वविद्यालयों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थी अपने पसंदीदा कॉलेज और पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे। ऐसे में हम यहां बताने जा रहे हैं कि देश की कौन सी यूनिवर्सिटीज को लेकर छात्रों में उत्साह अधिक रहता है।
हर छात्र का सपना होता है कि 12वीं के बाद वह ग्रेजुएशन की पढ़ाई किसी अच्छे विश्वविद्यालय से करे। इसके लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय सबसे उपयुक्त चयन माने जाते हैं। एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार देश की टॉप यूनिवर्सिटीज में डीयू, बीएचयू और जेएनयू जैसे केंद्रीय विश्वविद्यालयों का नाम शीर्ष पर आता है। यही कारण है कि इन विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए काफी मारामारी रहती है।
सीयूईटी पूरे देश के उम्मीदवारों, विशेष रूप से ग्रामीण और अन्य दूरदराज के क्षेत्रों के उम्मीदवारों को एक सामान्य मंच और समान अवसर के साथ प्रवेश प्रदान करता है। उम्मीदवारों को मनचाहे कॉलेज में प्रवेश लेने से पहले यह जांच कर लेनी चाहिए कि उस विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता कैसी है। इसके लिए टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट देखना जरूरी है।
भारत के टॉप सीयूईटी विश्वविद्यालय (Top CUET Universities in India)
हमने छात्रों की सुविधा के लिए टॉप सीयूईटी एनआईआरएफ रैंक वाले विश्वविद्यालयों (Top CUET NIRF Ranked universities) को सूचीबद्ध किया है। एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार, इस वर्ष सीयूईटी में भाग लेने के लिए सबसे अधिक मांग वाले विश्वविद्यालयों में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), दिल्ली विश्वविद्यालय आदि शामिल हैं।
एनआईआरएफ रैंकिंग (NIRF Rankings)
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) को 2015 में मानव संसाधन और विकास मंत्रालय द्वारा अप्रूव्ड किया गया था। इसमें टीचिंग, लर्निंग एंड रिसोर्सेज, रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिसेज, ग्रेजुएशन आउटकम्स, आउटरीच, समावेशिता आदि जैसे क्राइटेरिया के आधार पर देश भर के संस्थानों को रैंक करने के लिए फ्रेमवर्क शामिल है।
कमेंट
कमेंट X