CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी में आवेदन की समय-सीमा बढ़ाई, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई
CUET PG 2023 Registration: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी) 2023 की आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है। इसकी घोषणा यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET PG 2023 Registration: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी) 2023 की आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है। इसकी घोषणा यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने की है। पहले बुधवार, 19 अप्रैल को समाप्त होने वाली थी।
CUET PG एप्लीकेशन विंडो अब पांच मई रात 9:50 बजे को बंद हो जाएगी। सीयूईटी पीजी 2023 में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण करने वाले आवेदक भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में आवेदन कर सकते हैं और cuet.nta.nic.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।
देश भर के केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी पीजी 2023 का आयोजन एक जून से 10 जून तक किया जाएगा। जबकि सीयूईटी पीजी 2023 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि पांच मई है, करेक्शन विंडो छह मई से आठ मई के बीच लाइव की जाएगी। सीयूईटी पीजी 2023 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परिणाम घोषित करने की तारीख जल्द ही सीयूईटी पीजी पोर्टल पर घोषित की जाएगी।
CUET PG 2023 आवेदन पंजीकरण करने की प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से सीयूईटी पीजी 2023 के लिए आवेदन करने के चरण यहां दिए गए हैं -
-
सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाएं -
व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, लिंग, संपर्क नंबर आदि भरें। -
सीयूईटी पीजी 2023 आवेदन फॉर्म भरें। -
फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र आदि सहित स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें। -
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें। -
सीयूईटी 2023 पीजी आवेदन जमा करें। -
कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें, सहेजें और प्रिंट करें।
कमेंट
कमेंट X