सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UGC NET December 2025 Result on 4 Feb; Know where and how to download

UGC NET December 2025 Result: इस दिन आएगा यूजीसी नेट दिसंबर का परिणाम, एनटीए ने घोषित की तिथि; देखें नोटिस

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 01 Feb 2026 09:05 AM IST
विज्ञापन
सार

UGC NET December 2025 Result Date: एनटीए बहुत जल्द दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे घोषित करने वाला है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परिणाम जारी करने की तारीख बता दी है। ताजा नोटिस के मुताबिक, यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के नतीजे 4 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
 

UGC NET December 2025 Result on 4 Feb; Know where and how to download
UGC NET December 2025 - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

UGC NET December Result: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के परिणाम जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। एजेंसी की ओर से जारी ताजा नोटिस के मुताबिक यूजीसी नेट दिसंबर, 2025 परीक्षा के नतीजे 4 फरवरी, 2026 को घोषित किए जाएंगे। परीक्षा 31 दिसंबर, 2025 से 7 जनवरी, 2026 के बीच देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

Trending Videos


सहायक प्रोफेसर पदों, पीएचडी प्रवेश और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (UGC NET JRF) के उम्मीदवारों को उनके यूजीसी नेट परिणाम ugcnet.nta.nic.in पर मिलेंगे।

7.35 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

दिसंबर 2025 में आयोजित कंप्यूटर आधारित नेट परीक्षा में कुल 85 विषयों के लिए 7,35,592 उम्मीदवार उपस्थित हुए। इस परीक्षा के परिणाम 4 फरवरी को घोषित होने वाले हैं। इससे पहले 15 जनवरी को एनटीए ने इस परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी।

उम्मीदवारों को 17 जनवरी तक उत्तर कुंजी में किसी भी विसंगति की स्थिति में आपत्ति दर्ज कराने की अनुमति दी गई थी, जिसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देना था। यदि आपत्ति वैध पाई जाती तो शुल्क वापस कर दिया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

UGC NET December Passing Marks: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में से प्रत्येक में 40% अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 35% अंक प्राप्त करने होंगे।

  • सामान्य वर्ग - 40%
  • एससी/एसटी - 35%

UGC NET Result Download: यूजीसी नेट का रिजल्ट कैसे निकालें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरण-दर-चरण निर्देशों का पालन करके अपना स्कोर कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के परिणाम की घोषणा के लिंक पर क्लिक करें।
  • परिणाम का लिंक एक नए टैब में खुलेगा।
  • अपना यूजीसी नेट दिसंबर आवेदन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर प्रदर्शित सुरक्षा कोड दर्ज करें।
  • आपका यूजीसी नेट दिसंबर 2025 का स्कोरकार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में दिखाई देगा।
  • अपनी योग्यता की स्थिति और स्कोरकार्ड पर उल्लिखित अन्य विवरणों की समीक्षा करें।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसे सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed